ईरान के फीफा विश्व कप 2026 से बाहर होने के बाद इस्माइल बाक़ाई ने टीम की एकजुटता, मेहनत और जज्बे की सराहना की।
तेहरान,(ईरान)। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाक़ाई ने फीफा विश्व कप 2026 से बाहर होने के बावजूद राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने टीम की एकता, दृढ़ता और मजबूत इच्छाशक्ति को सराहते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और पूरे समर्पण के साथ मुकाबला जारी रखा।
बाक़ाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा
“अत्यंत कठिन परिस्थितियों के बावजूद लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए यह दिखाया कि सच्ची जीत हार न मानने की मानसिकता में होती है।”
परिणाम से अधिक महत्वपूर्ण टीम का संदेश
बाक़ाई ने कहा, कि टीम ने दबाव, भेदभाव और विभिन्न चुनौतियों के बावजूद साहस और ईमानदारी के साथ खेला तथा अंतिम क्षण तक उम्मीद बनाए रखी। उनके अनुसार, परिणाम से अधिक महत्वपूर्ण यह था, कि टीम ने पूरे देश को गर्व, भावनात्मक जुड़ाव और एकता का संदेश दिया। उन्होंने आगे कहा, कि प्रतिबंध और दबाव भी टीम को रोक नहीं सके और खिलाड़ियों ने मैदान पर उम्मीद और जज्बा बनाए रखा। उन्होंने यह भी कहा, कि टीम का असली योगदान सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि उसने लोगों को जो ऊर्जा, मुस्कान और एकता का अहसास दिया है, वह अधिक महत्वपूर्ण है।
ईरान का ग्रुप चरण में सफर समाप्त
ईरान का ग्रुप चरण में सफर मिस्र के खिलाफ 1-1 के ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ। इससे पहले ऑस्ट्रिया और अल्जीरिया के बीच 3-3 का ड्रॉ होने के कारण ईरान का टूर्नामेंट में आगे बढ़ना संभव नहीं हो सका था। (एएनआई)
यह भी पढ़ेंः यूस्टाकियो के अंतिम मिनट गोल से कनाडा क्वार्टरफाइनल में, दक्षिण अफ्रीका 1-0 से हारा