प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए इटली ने...

ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए इटली ने किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

इटली ने आगामी ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार खेलने के लिए अपनी 15 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा कर दी है।

icc पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए इटली ने किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

फाइल फोटो |

रोम। इटली ने आगामी ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार खेलने के लिए अपनी 15 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा कर दी है। ICC के मुताबिक, इस T20I टूर्नामेंट के लिए वेन मैडसेन को टीम का कप्तान बनाया गया है। इटली की टीम अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत 9 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। इसके बाद 12 फरवरी को मुंबई में उसका मुकाबला नेपाल से होगा।

टी20 विश्व कप 2026 के लिए इटली की टीम:

वेन मैडसेन (कप्तान), मार्कस कैम्पोपियानो, जियान पिएरो मीडे, जैन अली, अली हसन, क्रिशन जॉर्ज, हैरी मानेन्ती, एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, सैयद नक़वी, बेंजामिन मानेन्ती, जसप्रीत सिंह, जेजे स्मट्स, ग्रांट स्टुअर्ट, थॉमस ड्राका।

यूरोप क्वालिफायर 2025 में दूसरे स्थान पर रहा था इटली

इटली ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप यूरोप क्वालिफायर 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था। इटली की टीम ने स्कॉटलैंड और ग्वेर्नसी के खिलाफ अहम जीत दर्ज करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया था। खास बात यह है कि वेन मैडसेन ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जो बर्न्स की जगह इटली की कप्तानी संभाली है। जो बर्न्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 23 टेस्ट मैच खेले हैं और वे इटली की पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके हैं। बर्न्स ने इटली के लिए 8 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने लगभग 140 की स्ट्राइक रेट से 45 की औसत से एक शतक और एक अर्धशतक लगाया।

टीम में जेजे स्मट्स हैं सबसे अनुभवी ऑलराउंडर

इटली की टी20 विश्व कप टीम में सबसे अहम नाम अनुभवी ऑलराउंडर जेजे स्मट्स का है, जो दक्षिण अफ्रीका के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और उन्होंने 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वहीं, एमिलियो गे चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। टीम के कोचिंग स्टाफ का नेतृत्व जॉन डेविडसन करेंगे। उनके साथ केविन ओ’ब्रायन और डगलस ब्राउन सहायक कोच की भूमिका निभाएंगे, जबकि पीटर डि वेनुटो टीम मैनेजर होंगे।

टी20 विश्व कप 2026 में इटली को ग्रुप C में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला दो बार की चैंपियन इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और नेपाल से होगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/up-will-present-its-growth-vision-at-the-world-economic-forum-davos-2026/105307

यूपी विश्व आर्थिक मंच- दावोस 2026 में पेश करेगा अपना 'ग्रोथ विज़न'

Related to this topic: