Cricket Broadcast : क्रिकेट मैचों का सीधा प्रसारण क्या अब मुनाफे का सौदा नहीं रहा ? ये सवाल इसलिए कि जियो हॉटस्टार भारी आर्थिक नुकसान के कारण आईसीसी के साथ भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20..
Cricket Broadcast : क्रिकेट मैचों का सीधा प्रसारण क्या अब मुनाफे का सौदा नहीं रहा ? ये सवाल इसलिए कि "जियोस्टार" भारी आर्थिक नुकसान के कारण आईसीसी के साथ भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप की लाइव ब्रॉडकास्टिंग से हट गया है। इससे टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले का प्रसारण मुश्किल में पड़ गया है। आईसीसी ने मैचों के प्रसारण के लिए सोनी, नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो से संपर्क किया है पर इतने कम समय में करार होना मुश्किल नजर आ रहा है।
JioStar ने भारत मीडिया-अधिकार सौदे के शेष दो साल पहले ही इसे रद्द कर दिया है। कंपनी ने खेल की गवर्निंग बॉडी को आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वो भारी वित्तीय नुकसान की वजह से अपनी चार साल की इंडिया मीडिया-राइट्स डील के बाकी बचे दो साल सर्विस नहीं दे सकता है।
JioStar के इस फैसले से ICC को 2026 T20 विश्व कप से पहले नई बिक्री प्रक्रिया शुरू करने में चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से इस विश्व कप का आयोजन कर रहे हैं। जियोस्टार के पीछे हटने से इस विश्व मुकाबले का प्रसारण मुश्किल में पड़ गया है। कहा जा रहा है कि दूसरा प्रसारणकर्ता इतनी जल्दी नहीं मिल पा रहा है। अगर जल्दी नया ब्रॉडकास्टर नहीं मिला तो भारत में मैच दिखाने में मुश्किल हो सकती है। जियोस्टार के पीछे हटने की वजह उसे हो रहे नुकसान को बताया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियोस्टार के इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने सोनी, नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो से संपर्क किया है, जियोस्टार को भारत में मैच दिखाने के राइट्स मिले, लेकिन विज्ञापन और सब्सक्रिप्शन उम्मीद से कम आए। जियोस्टार की दिक्कतें रियल मनी गेमिंग बैन के बाद और ज्यादा बढ़ी हैं। ये एप्स क्रिकेट के सबसे बड़े एडवर्टाइजर बन चुके थे। एग्जीक्यूटिव्स कहते हैं कि ट्रेडिशनल ब्रांड्स लौट आए हैं, लेकिन रियल मनी गेमिंग के बैन होने से बने गैप को भरना मुश्किल है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक
गौरतलब है कि जियोस्टार ने आईसीसी के साथ 2024-27 के इंडिया मीडिया राइट्स के लिए 2023 में डील की थी। यह तीन अरब डॉलर यानी करीब 25 हजार करोड़ रुपए की थी। 2023 में हुई डील के मुताबिक, जियोस्टार को हर साल औसतन छह हजार करोड़ रुपए आईसीसी को देने थे, लेकिन क्रिकेट दिखाने से जियोस्टार को जितनी कमाई हो रही है, वो बहुत कम है। कहा जा रहा है कि ड्रीम 11 जैसे गेमिंग एप्स पर बैन के बाद विज्ञापन पहले जितने नहीं आ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल (2023-24) कंपनी ने कहा था - "हमें ICC डील से करीब 12,319 करोड़ का घाटा होगा" तो उतना पैसा अलग रख दिया। इस साल (2024-25) हिसाब लगाया तो घाटा और बढ़ गया, अब कुल अनुमानित नुकसान 25,760 करोड़ रुपए हो गया। सीधे शब्दों में कहें तो जियोस्टार ने 25,000 करोड़ में माल खरीदा था, लेकिन अब लग रहा है कि वो माल बेचकर भी पूरा पैसा नहीं वसूल पाएगी, बल्कि उल्टा 25,760 करोड़ रुपए तक डूब जाएंगे, इसलिए अब कंपनी डील से बाहर निकलना चाहती है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/priyanka-gandhi-said-government-does-not-want-to-look-towards-present/100453