फीफा विश्व कप 2026 में ब्राजील ने अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में दमदार जीत दर्ज की।
फिलाडेल्फिया, (पेंसिल्वेनिया) [अमेरिका]। फीफा विश्व कप 2026 में ब्राजील ने अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए हैती को 3-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस मुकाबले के सबसे बड़े नायक रहे मैथियस कुन्हा जिन्होंने दो शानदार गोल दागकर ब्राजील को मजबूत बढ़त दिलाई। तीसरा गोल विनिसियस जूनियर ने किया, जिससे ब्राजील ने मैच पहले हाफ में ही लगभग अपने नाम कर लिया।
ब्राजील ने खेला आक्रामक खेल
मैच की शुरुआत से ही ब्राजील ने आक्रामक खेल दिखाया। कुन्हा ने पहला गोल विपक्षी रक्षा पंक्ति की गलती का फायदा उठाकर किया, जबकि दूसरा गोल उन्होंने विनीसियस जूनियर के सटीक पास पर शानदार स्ट्राइक के साथ दागा। दोनों खिलाड़ियों की बेहतरीन तालमेल ने हैती की रक्षा को लगातार दबाव में रखा।
ग्रुप-सी में ब्राजील की स्थिति मजबूत
इस जीत के साथ ब्राजील ने ग्रुप-सी में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पहले मैच में मोरक्को के खिलाफ ड्रॉ खेलने के बाद टीम पर जीत का दबाव था, लेकिन कोच कार्लो एंसेलोटी की रणनीति और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने सभी सवालों का जवाब दे दिया। हालांकि मैच के दौरान राफिन्हा की चोट टीम के लिए चिंता का विषय बन गई।
यह भी पढ़ेंः FIFA World Cup 2026: अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से रौंदकर राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह