प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

प्रग्नानंद ने कीमर को हराकर फाइनल में जगह बनाई

ग्रैंड चेस टूर फाइनल 2026: प्रग्नानंद ने कीमर को हराकर फाइनल में बनाई जगह

भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर आर प्रग्नानंद ने सोमवार को सेमीफाइनल में जर्मनी के विंसेंट कीमर को दो रैपिड गेमों में हराकर ग्रैंड चेस टूर (जीसीटी) के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली।

ग्रैंड चेस टूर फाइनल 2026 प्रग्नानंद ने कीमर को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Praggnanandhaa Beats Keymer, Reaches Final |

मिसौरी [अमेरिका]: भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर आर प्रग्नानंद ने सोमवार को सेमीफाइनल में जर्मनी के विंसेंट कीमर को दो रैपिड गेमों में हराकर ग्रैंड चेस टूर (जीसीटी) के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली। प्रग्नानंद ने क्लासिकल मैच में कीमर को 9-3 से हराकर शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दो रैपिड गेमों में कीमर को 4-0 से हराकर कुल स्कोर 17-3 कर दिया। अभी चार ब्लिट्ज गेम बाकी हैं, जिनमें जीत पर दो अंक और ड्रॉ पर एक अंक मिलेगा। हालांकि, भारतीय स्टार द्वारा हासिल की गई बड़ी बढ़त के कारण जर्मन खिलाड़ी के लिए बाकी सभी गेम जीतना भी पर्याप्त नहीं होगा।

फाइनल में सो या कारुआना से मुकाबला

भारतीय ग्रैंडमास्टर 25 अगस्त को होने वाले फाइनल में अमेरिका के वेस्ली सो या फैबियो कारुआना में से किसी एक से भिड़ेंगे। प्रग्नानंद, अमेरिका के वेस्ली सो, अमेरिका के फैबियानो कारुआना और विंसेंट कीमर 22 से 27 अगस्त तक चलने वाले ग्रैंड चेस टूर के फाइनल में भाग लेने वाले चार खिलाड़ी हैं।

छह टूर्नामेंट का आयोजन

ग्रैंड चेस टूर 2026 छह टूर्नामेंटों का आयोजन है, जिसमें सुपर रैपिड और ब्लिट्ज पोलैंड, सुपर चेस क्लासिक रोमानिया, सुपर रैपिड और ब्लिट्ज क्रोएशिया, सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज, सिंकफील्ड कप और अंत में ग्रैंड चेस टूर फाइनल शामिल हैं। भारतीय ग्रैंडमास्टर ने सिंकफील्ड कप में अमेरिका के वेस्ली सो के साथ 5.5 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। सिंकफील्ड कप में प्रग्नानंद के शानदार प्रदर्शन और सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज प्रतियोगिता में जीत ने उन्हें जीसीटी फाइनल में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

शीर्ष तीन खिलाड़ियों को मिलेगा 2027 का न्योता

जीसीटी फाइनल में शीर्ष तीन स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को 2027 ग्रैंड चेस टूर में भाग लेने का निमंत्रण मिलेगा।

(एएनआई)

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की 'व्वां' का नया पोस्टर जारी, 25 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

Related to this topic: