रोहित यादव का 87.05 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो उन्हें वैश्विक शीर्ष सूची में दूसरे स्थान पर रखता है।
Rohit Yadav Wins Gold with 87.05m Throw, Climbs to World No. 2 in Javelin Rankings |
भुवनेश्वर,(ओडिशा)। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 65वीं राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के समापन दिन भाला फेंक स्पर्धा में रोहित यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 87.05 मीटर का थ्रो किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस बेहतरीन प्रयास के साथ उन्होंने विश्व रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
भारत के शीर्ष भाला फेंक खिलाड़ी बने रोहित
25 वर्षीय रोहित ने यह सर्वश्रेष्ठ थ्रो अपने अंतिम प्रयास में किया। इससे पहले उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 83.04 मीटर था, जिसे उन्होंने 2023 में हासिल किया था। उनका यह प्रदर्शन न केवल प्रतियोगिता का रिकॉर्ड तोड़ने वाला रहा, बल्कि इस सीजन में उन्हें भारत का शीर्ष भाला फेंक खिलाड़ी भी बना दिया।
विश्व सूची में शीर्ष पर श्रीलंका के रमेश थरंगा पथिरागे
वर्तमान में विश्व सूची में वह श्रीलंका के रमेश थरंगा पथिरागे के बाद दूसरे स्थान पर हैं, जबकि भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा 85.69 मीटर के साथ चौथे स्थान पर हैं।
अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में इसी लय को बनाए रखना लक्ष्य
मैच के बाद रोहित ने कहा, कि यह प्रदर्शन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है और अब उनका लक्ष्य बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में इसी लय को बनाए रखना है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया, कि वे अभ्यास में ऐसे थ्रो कर रहे थे, लेकिन प्रतियोगिता में उसे दोहरा नहीं पा रहे थे, जिसे उन्होंने इस बार सफलतापूर्वक हासिल किया।
पूरे सीजन में निरंतरता साबित
प्रतियोगिता में यशवीर सिंह ने 83.72 मीटर और सचिन यादव ने 82.32 मीटर के साथ क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं लंबी कूद में केरल के एम. श्रीशंकर ने 8.38 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता और पूरे सीजन में अपनी निरंतरता साबित की।
चैंपियनशिप में कई एथलीट एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई
इस चैंपियनशिप में कई एथलीटों ने एशियाई खेलों के लिए भी क्वालीफाई किया, जबकि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और तमिलनाडु ने टीम चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान हासिल किए।
परिणाम :
पुरुष
400 मीटर (औसत क्वालीफाइंग समय 45.97 सेकेंड):
विशाल टीके (तमिलनाडु) 45.43 सेकेंड
मनु टीएस (केरल) 45.60 सेकेंड
जय कुमार (उत्तर प्रदेश) 45.73 सेकेंड
10,000 मीटर (औसत क्वालीफाइंग समय (30 मिनट, 30 सेकेंड):
अभिषेक पाल (उत्तर प्रदेश) 30:03.88 सेकेंड
सावन बरवाल (हिमाचल प्रदेश) 30:08.08 सेकेंड
शैलेश कुशवाहा (कर्नाटक) 30:23.13 सेकेंड
3000 मीटर स्टीपलचेज़ (औसत क्वालीफाइंग समय 8:36.57 सेकेंड):
बालकिशन (हरियाणा) 8:50.18 सेकेंड
शारुक खान (उत्तर प्रदेश) 8:53.18 सेकेंड
शुभम भंडारे (महाराष्ट्र) 8:54.90 सेकेंड
भाला फेंक (औसत क्वालीफाइंग मार्क 77.87 मीटर):
रोहित यादव (उत्तर प्रदेश) 87.05 मीटर
यशवीर सिंह (राजस्थान) 83.72 मीटर
सचिन यादव (उत्तर प्रदेश) 82.32 मीटर
लंबी कूद (औसत क्वालीफाइंग मार्क 7.91 मीटर):
श्रीशंकर एम (केरल) 8.38 मीटर
शाहनवाज खान (उत्तर प्रदेश) 8.30 मीटर
डेविड पी (तमिलनाडु) 8.06 मीटर
4x400 मीटर रिले:
तमिलनाडु 3:9.32 सेकेंड
कर्नाटक 3:09.51 सेकेंड
केरल 3:09.51 सेकेंड
महिला
400 मीटर (औसत क्वालीफाइंग टाइम 53.72 सेकेंड):
प्राची (उत्तर प्रदेश) 53.24 सेकेंड
किरण पहल (हरियाणा) 53.45 सेकेंड
देवयानीबा ज़ला (गुजरात) 53.46 सेकेंड
10,000 मीटर (औसत क्वालीफाइंग समय: 36 मिनट):
सीमा (हिमाचल प्रदेश) 34:28.75 सेकेंड
सोनिया (उत्तराखंड) 34:35.22 सेकेंड
रवीना गायकवाड़ (महाराष्ट्र) 35:44.45 सेकेंड
3000 मीटर स्टीपलचेज़ (औसत क्वालीफाइंग समय 9:47.53 सेकेंड):
अंकिता (उत्तराखंड) 9:44.05 सेकेंड
खुशबू गुप्ता (उत्तर प्रदेश) 19:38.47 सेकेंड
कुमारी पररू (राजस्थान) 10:52.28 सेकेंड
ऊंची कूद (औसत क्वालीफाइंग मार्क 1.80 मीटर):
पूजा (हरियाणा) 1.83 मीटर
सुप्रिया बी (कर्नाटक) 1.80 मीटर
ख्याति माथुर (उत्तर प्रदेश) 1.80 मीटर
हेप्टाथलॉन (औसत क्वालीफाइंग मार्क 5605 अंक):
पूजा (हरियाणा) 5619 अंक
अनामिका केए (केरल) 5466 अंक
खुशी (हरियाणा) 5438 अंक
4x400 मीटर रिले:
तमिलनाडु 3:35.87 सेकेंड
कर्नाटक 3:36.18 सेकेंड
केरल 3:39.70 सेकेंड।
(एएनआई)
यह भी पढ़ेंः पेनल्टी शूटआउट में भारत ने इंग्लैंड को 3-2 से हराकर शानदार जीत की दर्ज