भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्वकप 2026 में अब बांग्लादेश के स्थान पर स्काटलैंड को जगह मिल गयी है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने दुबई में हुई बैठक में इसका फैसला लिया है।
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्वकप 2026 में अब बांग्लादेश के स्थान पर स्काटलैंड को जगह मिल गयी है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने दुबई में हुई बैठक में इसका फैसला लिया है। ICC ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आधिकारिक रूप से इस बात की जानकारी दी। टी20 विश्व कप आहामी 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाना है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने उनकी टीम के मैच भारत में मैच कराने के ICC के फैसले के खिलाफ डिस्प्यूट रिजोल्यूशन कमेटी (DRC) में अपील दायर की थी। DRC ने उसे भी खारिज कर दिया है।
बांग्लादेश आधिकारिक रूप से टूर्नामेंट से बाहर
टी20 विश्वकप 2026 में बांग्लादेश ने भारत में बने माहौल को देखते हुए अपनी टीम को भेजने से इन्कार कर दिया था। इसे लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (सीसीबी) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। आईसीसी के अल्टिमेटम के बाद बांग्लादेश ने अंतिम रूप से टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से मना कर दिया था। अब आईसीसी ने भी अपना अंतिम फैसला सुना दिया है। आईसीसी ने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड से रिप्लेस किया गया है। इसके साथ ही बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है।
वेस्टइंडीज, इटली, इंग्लैंड और नेपाल के साथ ग्रुप-सी में रहेगा स्कॉटलैंड
स्कॉटलैंड की टीम ग्रुप-सी में वेस्टइंडीज, इटली, इंग्लैंड और नेपाल के साथ रहेगी। टीम अपने शुरुआती 3 मैच कोलकाता और आखिरी मुकाबला मुंबई में खेलेगी। हर ग्रुप से टॉप-2 टीमों को ही सुपर-8 स्टेज में एंट्री मिलेगी। स्कॉटलैंड की टीम आईसीसी टी-20 टीम रैंकिंग में 14वें स्थान पर है। टीम पिछले वर्ल्ड कप के ग्रुप-बी में तीसरे नंबर पर रही थी। उनके इंग्लैंड के बराबर ही पॉइंट्स थे, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण इंग्लैंड को अगले राउंड में मौका मिला। टीम 2022 में भी ग्रुप स्टेज में तीसरे नंबर पर रहकर अगले राउंड में एंट्री नहीं कर सकी थी। साल 2021 के वर्ल्ड कप में टीम ने बांग्लादेश को ही हराया था। पिछले टूर्नामेंट में प्रदर्शन के कारण ही स्कॉटलैंड को अब मौका मिला।
पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने किया था बांग्लादेश का समर्थन
बांग्लादेश और आईसीसी के बीच पूरे विवाद की शुरुआत बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने के बाद हुई। इसके बाद BCB ने भारत में खेलना असुरक्षित बताते हुए टीम को भारत भेजने से मना कर दिया। बांग्लादेश को एक दिन पहले उम्मीद थी कि PCB उसके समर्थन में टूर्नामेंट का बहिष्कार करेगा। पाकिस्तानी बोर्ड (PCB) ने ICC बोर्ड मीटिंग में बांग्लादेश का समर्थन किया था। लेकिन टूर्नामेंट से हटने की बात नहीं कही। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि पाकिस्तान अपने वर्ल्ड कप खेलने के फैसले पर फिर विचार कर सकता है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/business/e-commerce-company-amazon-will-begin-a-second-round-of-layoffs/130454
ई-कॉमर्स कंपनी 'अमेजन' में शुरू होगा छंटनी का दूसरा दौर