प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विश्व टी20 कॉन्टिनेंट कप पर भड़के शिखर धवन

विश्व टी20 कॉन्टिनेंट कप पर भड़के शिखर धवन, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने आरोप लगाया है कि विश्व टी20 कॉन्टिनेंट कप के आयोजकों ने उनकी अनुमति के बिना प्रतिभागी के रूप में उनके नाम का इस्तेमाल किया।

विश्व टी20 कॉन्टिनेंट कप पर भड़के शिखर धवन कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

विश्व टी20 कॉन्टिनेंट कप पर भड़के शिखर धवन |

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने बुधवार को कहा कि विश्व टी20 कॉन्टिनेंट कप के आयोजकों ने उनकी अनुमति के बिना प्रतिभागी के रूप में उनके नाम का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम इस मामले में उचित कानूनी कदम उठाएगी। गुरुवार को एक पोस्ट में धवन ने आरोप लगाया कि आयोजकों ने उनकी जानकारी या अनुमति के बिना उनके नाम का इस्तेमाल किया है और कहा कि उनकी टीम कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने मीडिया और प्रशंसकों से अनधिकृत घोषणाओं पर भरोसा न करने का आग्रह किया। 

धवन ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

धवन ने कहा, मुझे पता चला है कि विश्व टी20 कॉन्टिनेंट कप में प्रतिभागी के रूप में मेरा नाम है। आयोजकों ने मेरी जानकारी या अनुमति के बिना मेरे नाम का इस्तेमाल किया है, और मेरी टीम इस मामले में उचित कानूनी कदम उठाएगी। मैं मीडिया और अपने प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि वे किसी भी अनधिकृत घोषणा पर रिपोर्ट न करें या भरोसा न करें। आपके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। धवन ने भारत के लिए सभी फॉर्मेट में खेला, लेकिन वनडे उनका मुख्य फॉर्मेट था। 

धवन ने वनडे में बनाए 6,793 रन

167 वनडे मैचों में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कुछ असाधारण प्रदर्शन करते हुए 44.1 के औसत से 6,793 रन बनाए, जिनमें 17 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में धवन ने 34 मैचों में 40.6 के औसत से 2,315 रन बनाए। उनके टेस्ट करियर में सात शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। टी20I फॉर्मेट में धवन ने 68 मैच खेले और 27.9 के औसत से 1,759 रन बनाए, जिनमें 11 अर्धशतक शामिल हैं। 

(इनपुट: ANI)

ये भी पढे़ं- विराट-रोहित के मुरीद हुए समित पटेल, वैभव सूर्यवंशी के लिए कही बड़ी बात
 

Related to this topic: