IND vs SA 2nd Test : गुवाहाटी टेस्ट पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच टेस्ट सीरीज हो रही है. गुवाहाटी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने पकड़ बना ली है...
दक्षिण अफ्रीका ने 260 रन पर पारी की घोषित, भारत को 549 रन का विशाल लक्ष्य.. |
IND vs SA 2nd Test : दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज हो रही है. गुवाहाटी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने पकड़ बना ली है. दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 488 रन बनाए थे. भारतीय टीम 201 रन पर ऑलआउट हो गई. दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 260 रनों पर पारी घोषित की है.
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 549 रन का विशाल लक्ष्य दिया है. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार बैटिंग की. उन्होंने 94 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद कप्तान टेंबा बवुमा ने पारी घोषित कर दी. दूसरे सेशन में टोनी डि जॉर्जी का ही विकेट गिरा. भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट झटका. रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट झटके.
भारत की प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11
साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुसामी.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/after-hoisting-the-dharma-flag-pm-modi-said/98723