प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

श्रेयंका पाटिल के चोटिल होने पर मिला मौका

उत्तराखंड की बेटी का आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 के लिए चयन

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की महिला क्रिकेटर प्रेमा रावत को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 के शेष मैचों के लिए टीम में शामिल किया है।

उत्तराखंड की बेटी का आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 के लिए चयन

प्रेमा रावत, भारतीय |

देहरादून: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की महिला क्रिकेटर प्रेमा रावत को टीम इंडिया में बड़ा मौका मिला है। प्रेमा रावत को टीम में शामिल किए जाने से जिले के सुमटी-बैसानी गांव में खुशी की लहर है। प्रेमा को इंग्लैंड और वेल्स में खेले जा रहे आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 के लिए टीम में शामिल किया गया है। 

प्रेमा के गांव में खुशी की लहर

प्रेमा के चयन की खबर मिलते ही पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव में लोग एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई देने लगे। प्रेमा के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। भारतीय टीम की ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद प्रेमा रावत को टीम में प्रतिस्थापन खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। 23 साल की पाटिल को बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते समय टखने में चोट लग गई थी और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

महिला टी-20 विश्व कप 2026 के शेष मैचों के लिए टीम में शामिल

एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में 8 विकेट लेकर प्रेमा ने बीसीसीआई का ध्यान अपनी ओर खींचा था। वह पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर इंडिया A के लिए संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी भी थीं, जिन्होंने तीन मैचों में सात विकेट लिए थे।बीसीसीआई ने प्रेमा रावत को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 के शेष मैचों के लिए टीम में शामिल किया है। बागेश्वर की युवा स्पिनर अब विश्व कप में भारत की उम्मीदों को नई धार देंगी।

इंग्लैंड A के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए इंडिया A की टीम में बदलाव

राष्ट्रीय टीम में प्रेमा के शामिल होने के बाद, महिला चयन समिति ने इंग्लैंड A के खिलाफ आगामी सीरीज़ के लिए इंडिया A की टीमों में कुछ बदलाव किए हैं। निकी प्रसाद को इंडिया A T20 टीम में शामिल किया गया है, जबकि मिन्नू मणि को इंडिया A वनडे टीम में शामिल किया गया है।

वर्ल्ड कप के लिए भारत की अपडेटेड टीम

हरमनप्रीत कौर (C), स्मृति मंधाना (VC), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (WK), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (WK), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, राधा यादव, प्रेमा रावत।

इंग्लैंड A के खिलाफ T20 के लिए अपडेटेड इंडिया A टीम

अनुष्का शर्मा (C), वृंदा दिनेश (VC), जी कामलिनी (WK), उमा छेत्री, वैष्णवी शर्मा, पूर्वाजा वेरलेकर, जिंतिमानि कलिता, साइमा ठाकोर, सिमरन बहादुर, श्वेता सहरावत, दीया यादव, मिन्नू मणि, शबनम शकील, तनुजा कंवर, निकी प्रसाद। इंग्लैंड ए के खिलाफ वनडे के लिए अद्यतन भारत ए टीम: हरलीन देयोल (कप्तान), प्रतिका रावल (उपकप्तान), प्रिया पुनिया, तनीषा सिंह, जी कमलिनी (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, निकी प्रसाद, तनुजा कंवर, वैष्णवी शर्मा, शबनम शकील, सयाली सतघरे, जिन्तिमणि कलिता, साइमा ठाकोर, मिन्नू मणि।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी पर नृपेंद्र मिश्र का बड़ा खुलासा, चंपत राय की निष्ठा पर संदेह नहीं

यह भी पढ़ें: 'खान सर' को बड़ी राहत, कोचिंग फायरिंग मामले में कठोर कार्रवाई पर रोक

यह भी पढ़ें: नीट पुनर्परीक्षा में नियम तोड़ने पर परीक्षा से बाहर होंगे नीट अभ्यर्थी

यह भी पढ़ें: NEET एडमिट कार्ड की बड़ी चूक से मचा हड़कंप, नागपुर के छात्र का दुबई परीक्षा केंद्र!

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में भगवान राम के कथित अपमान के विरोध में हिंदुओं ने निकाला मशाल जुलूस

 

 

Related to this topic: