प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विलियम्स बहनों की सिनसिनाटी में वापसी

टेनिस कोर्ट पर फिर दिखेगा विलियम्स बहनों का जलवा, सिनसिनाटी ओपन में मिली वाइल्डकार्ड एंट्री

टेनिस की दुनिया की सबसे मशहूर बहनों की जोड़ी एक बार फिर कोर्ट पर वापसी करने जा रही है। जी हां, सेरेना और वीनस विलियम्स को 2026 सिनसिनाटी ओपन के महिला डबल्स मुकाबले के लिए वाइल्डकार्ड एंट्री मिल गई है।

टेनिस कोर्ट पर फिर दिखेगा विलियम्स बहनों का जलवा सिनसिनाटी ओपन में मिली वाइल्डकार्ड एंट्री

Williams Sisters Return to Cincinnati Open |

लंदन [यूके]: टेनिस फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दिग्गज बहनों की जोड़ी सेरेना और वीनस विलियम्स एक बार फिर कोर्ट पर साथ खेलती नजर आएंगी। दोनों खिलाड़ियों को 2026 सिनसिनाटी ओपन के महिला डबल्स ड्रॉ के लिए वाइल्डकार्ड एंट्री मिली है। 2022 यूएस ओपन के बाद यह पहला मौका होगा, जब सेरेना और वीनस किसी टूर्नामेंट में एक साथ उतरेंगी।

डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट में दिखेगा जलवा

11 से 23 अगस्त तक अमेरिका के ओहियो में होने वाले इस डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट में विलियम्स बहनों की वापसी पर पूरी दुनिया की नजरें रहेंगी। सेरेना और वीनस विलियम्स टेनिस इतिहास की सबसे सफल डबल्स जोड़ियों में शामिल हैं। दोनों ने मिलकर तीन ओलंपिक गोल्ड मेडल और 14 ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताब अपने नाम किए हैं।

वीनस को सिंगल्स में भी मौका

46 साल की वीनस विलियम्स को सिनसिनाटी ओपन के सिंगल्स ड्रॉ के लिए भी वाइल्डकार्ड दिया गया है। वहीं, 44 साल की सेरेना चोट के कारण विंबलडन में डबल्स मुकाबले से हट गई थीं। लंबे समय बाद वापसी कर रही विलियम्स बहनों को देखने के लिए दुनियाभर के टेनिस फैंस उत्साहित हैं। अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि क्या ये दिग्गज जोड़ी एक बार फिर कोर्ट पर अपना पुराना जादू दिखा पाएगी।

(एएनआई)

यह भी पढ़े: कार्तिक सुब्बाराज की 10वीं फिल्म ‘डोरोथी’ का ऐलान, कीर्ति सुरेश निभाएंगी मुख्य भूमिका; 25 सितंबर 2026 को होगी रिलीज

Related to this topic: