प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औरंगाबाद में भीषण हादसा

औरंगाबाद में पिकअप-ऑटो की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

पिकअप और ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई।

औरंगाबाद में पिकअप-ऑटो की भीषण टक्कर दो युवकों की मौत दो गंभीर घायल

Severe Pickup-Tempo Collision in Aurangabad Leaves Two Dead, Two Seriously Injured |

औरंगाबाद (बिहार): में पिकअप और ऑटो की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के रफीगंज-गोह मुख्य मार्ग पर भाम मोड़ के समीप की है। मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धंधवा गांव निवासी मो. नान्हु के 22 वर्षीय पुत्र मो. अजीज एवं अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र के हृदयचक गांव निवासी मो. इसरार उर्फ हेरु खान के 20 वर्षीय पुत्र मो. भोला के रूप में की गई है। 

शनिवार की सुबह पिकअप और ऑटो के बीच टक्कर

वहीं घायलों की पहचान अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र के हृदयचक गांव निवासी चंगेज खान के पुत्र मो. अदनान एवं मेहंदिया थाना क्षेत्र के नारायण बिगहा निवासी भगवान यादव के 33 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार उर्फ मंटू कुमार के रूप में की गई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह पिकअप और मुर्गी लदे ऑटो के बीच सीधी जोरदार टक्कर में यह हादसा हो गई। 

प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर

घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंची और सभी को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मो. अजीज एवं मो. भोला को मृत घोषित कर दिया जबकि घायलों में मो. अदनान एवं पिंटू कुमार को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

पिकअप पर तीन लोग थे सवार

बताया जाता है कि पिकअप पर तीन लोग सवार थे, जो धंधवा से गोह की ओर गाय लेकर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही मुर्गी लदे ऑटो की टक्कर हो गई। घटना के बाद पिकअप सवार दो अन्य लोग मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे समाजसेवी डॉ तुलसी यादव ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी है तथा जिला प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग की है। 

पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया

उन्होंने कहा कि घटना काफी दुखद है। इधर, पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि हादसे में पिकअप सवार मो. अजीज एवं ऑटो सवार मो. भोला की मौत हुई है। जबकि दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः 100 लीटर चोरी के डीजल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Related to this topic: