हरियाणा के चरखी दादरी ज़िले में घने कोहरे के कारण रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में ग्यारहवीं क्लास की एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
One dies, several others injured as school bus collides with roadways bus in Charkhi Dadri |
चरखी दादरी। हरियाणा के चरखी दादरी ज़िले में घने कोहरे के कारण रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक प्राइवेट स्कूल बस, जो बच्चों को एजुकेशनल टूर (शैक्षणिक भ्रमण) पर ले जा रही थी, उसकी सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस से सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में ग्यारहवीं क्लास की एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस का ड्राइवर और तीन अन्य लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
प्रतापगढ़ के टूर पर जा रहे थे स्कूली बच्चे
पुलिस के मुताबिक, चरखी दादरी के प्राइवेट आर्यन स्कूल के बच्चे प्रतापगढ़ के टूर पर जा रहे थे। घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने के कारण स्कूल बस और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में, चरखी दादरी के गांधीनगर निवासी 11वीं की छात्रा इशिका की मौके पर ही मौत हो गई।
एक छात्र और प्राइवेट स्कूल बस का ड्राइवर रोहकत रेफर
एक छात्र और प्राइवेट स्कूल बस के ड्राइवर को गंभीर चोटें आई है, जिन्हें उपचार के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है। वहीं, बाकी ज़ख्मी छात्रों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बस में 9वीं से 11वीं क्लास तक के छात्र थे।
जांच जारी है, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएसपी
सूचना मिलते ही, डीएसपी धीरज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर, फिर अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी विकास कुमार ने कहा कि हादसे की जांच चल रही है, और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने कहा कि, "हमें रोडवेज बस और स्कूल बस की टक्कर की खबर मिलते ही हम तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्भाग्य से, हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई"
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/try-to-wear-light-masks-doctor-urges-residents-as-delhi-chokes-under-aqi-497/101173
डॉक्टर ने दी सलाह: AQI 497 पर दिल्ली में दम घुट रहा है, 'हल्के मास्क पहनें'