प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

बैतूल में गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप और टवेरा जब्त; 10 गोवंश सुरक्षित बरामद

बैतूल में पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो पिकअप और एक टवेरा वाहन जब्त कर 10 गोवंश बरामद किए। एक आरोपी गिरफ्तार हुआ, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

बैतूल में गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई दो पिकअप और टवेरा जब्त 10 गोवंश सुरक्षित बरामद

10 Cattle Rescued, Three Vehicles Seized in Betul Anti-Smuggling Operation |

बैतूल (मध्य प्रदेश)। बिजादेही थाना पुलिस और राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने गौ तस्करी के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई करते हुए देर रात दो पिकअप और एक टवेरा वाहन जब्त कर 10 गोवंश सुरक्षित बरामद किए। कार्रवाई के दौरान बाबई निवासी सफील ख़ाँ को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक बोलेरो सवारी वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गौवंश से भरे वाहनों को कथित रूप से बॉर्डर पार कराने में मुखबिर की भूमिका निभाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भी गौ तस्करी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

कार्रवाई की सूचना पर बना प्लान

राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि रात करीब 2 बजे सूचना मिली थी कि शिवनी मालवा क्षेत्र से दो सफेद पिकअप वाहनों में गोवंश को कथित रूप से क्रूरतापूर्वक भरकर चिचोली मार्ग से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही संगठन के पदाधिकारियों ने बिजादेही पुलिस को अवगत कराया और चिरापाटला के पास निगरानी शुरू की गई।

20 किलोमीटर तक किया पीछा

राष्ट्रीय हिन्दू सेना सदस्य बंटी यादव के अनुसार, पिकअप वाहन क्रमांक MP-05-G-6194 और MP-38-G-0405 दिखाई देने पर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक तेज गति से चिचोली की ओर भाग निकले। संगठन की दूसरी टीम ने भी वाहनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वाहन चुनाहजुरी होते हुए पोफलिया-बिजादेही मार्ग की ओर निकल गए। इसके बाद पुलिस और राष्ट्रीय हिन्दू सेना के सदस्यों ने करीब 20 किलोमीटर तक पीछा कर जंगल क्षेत्र में दोनों पिकअप और गौ तस्करी में प्रयुक्त एक टवेरा वाहन पकड़ लिया।

बोलेरो को मारी टक्कर

राष्ट्रीय हिन्दू सेना सदस्य अमित अंगद यादव ने बताया कि पीछा करने के दौरान कथित गौ तस्करों ने संगठन के सदस्यों की बोलेरो सवारी वाहन को टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बावजूद पुलिस और संगठन के सदस्य कार्रवाई में जुटे रहे।

क्रूरतापूर्वक भरे मिले गोवंश

वाहनों की तलाशी में गोवंश को कथित रूप से अत्यंत अमानवीय तरीके से रस्सियों से चारों पैर बांधकर पिकअप में भरा गया था। पिकअप में पटियों का पार्टिशन बनाकर ऊपर भूसे की बोरियां रखी गई थीं ताकि गोवंश को छिपाया जा सके। कुछ गोवंश घायल अवस्था में भी मिले।

यह भी पढ़ें:   सुल्तानपुर में जल जीवन मिशन साइटों पर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: