प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

5,272 पदों पर होगी भर्ती

स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती में 10,272 अभ्यर्थी अभिलेख परीक्षण के लिए योग्य

UPSSSC ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा-2024 के परिणाम के आधार पर 10,272 अभ्यर्थियों को पात्रता एवं अभिलेख परीक्षण के लिए अर्ह घोषित किया है।

स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती में 10272 अभ्यर्थी अभिलेख परीक्षण के लिए योग्य

10,272 Candidates Qualify for Document Verification in UP Health Worker Recruitment |

लखनऊ(उत्तर प्रदेश)। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार की पहल का असर स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती प्रक्रिया में भी दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा-2024 के परिणाम के आधार पर 10,272 अभ्यर्थियों को पात्रता/अभिलेख परीक्षण के लिए अर्ह घोषित किया है। इस भर्ती के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के कुल 5,272 पदों पर चयन किया जाना है।

मुख्य परीक्षा 11 जनवरी 2026 को हुई थी

मुख्य परीक्षा 11 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। भर्ती प्रक्रिया में संविदा के आधार पर सहायक नर्स मिडवाइफ (ANM) के रूप में कार्य करने वाले अभ्यर्थियों के अनुभव को भी महत्व दिया गया है। शासन के प्रावधानों के तहत संविदा सेवा के लिए अधिकतम 15 अधिमानी अंक दिए जाने की व्यवस्था की गई है। इससे स्वास्थ्य क्षेत्र में पहले से काम कर रहे अनुभवी अभ्यर्थियों को अवसर मिल रहा है।

पात्रता/अभिलेख परीक्षण के लिए यह अंतिम चयन परिणाम नहीं

आयोग ने स्पष्ट किया है कि पात्रता/अभिलेख परीक्षण के लिए यह अंतिम चयन परिणाम नहीं है। अंतिम चयन अभिलेख परीक्षण के बाद नियमानुसार घोषित किया जाएगा। सामान्य वर्ग की कटऑफ 61.75, अनुसूचित जाति की 56.75, अनुसूचित जनजाति की 31.75, अन्य पिछड़ा वर्ग की 55.25 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 55 अंक रही है।

यह भी पढ़ेंः 25 अगस्त 2026 (मंगलवार) को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग