भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) द्वारा आज कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आधिकारिक तौर पर नतीजों की घोषणा की।
भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) द्वारा आज कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आधिकारिक तौर पर नतीजों की घोषणा की। इस वर्ष का परिणाम पिछले कई वर्षों की तुलना में बेहतर रहा है।
ये हैं परिणाम
10वीं का पास प्रतिशत 73.42% रहा। और 12वीं का पास प्रतिशत 76.1% रहा।
सरकारी बनाम निजी स्कूल
इस बार सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन निजी स्कूलों से काफी बेहतर रहा। सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 76.80% रहा, जबकि निजी स्कूल 68% पर ही सिमट गए।
पन्ना की प्रतिभा ने किया राज्य का नाम रोशन
पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने कक्षा 10वीं में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 500 में 499 अंक प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और जिले में खुशी का माहौल है।
कैसा है मेरिट लिस्ट
इस साल 10वीं की मेरिट लिस्ट में कुल 378 छात्र-छात्राओं ने अपनी जगह बनाई है। छात्राओं का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा है। मेरिट लिस्ट में 235 लड़कियां और 143 लड़के शामिल हैं।
ऐसे रिजल्ट चेक करें
छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं:
mpresults.nic.in
mpbse.nic.in
mpbse.mponline.gov.in
इसके अलावा, छात्र 'MPBSE Mobile App' और 'DigiLocker' के माध्यम से भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने उन छात्रों के लिए "द्वितीय परीक्षा" (Second Examination) का भी समय तय कर दिया है जो किसी विषय में उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं, ताकि उनका शैक्षणिक वर्ष खराब न हो।
यह भी पढ़े: MPRDC में 49 लाख का घोटाला, फर्जीवाड़ा उजागर
https://www.primenewsnetwork.in/state/49-lakh-scam-exposed-in-mprdc-by-manager-and-conductor/174482