प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कटनी में 10 साल के बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ..

कटनी में 10 साल के बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, हुई मौत

MP News : कटनी। यहां 10 साल के बच्चे पर तेंदूए ने हमला कर दिया। तेंदूआ उसे जबड़े में दबाकर घने जंगल ले गया।

कटनी में 10 साल के बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ हुई मौत

कटनी में 10 साल के बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ |

MP News : कटनी। यहां 10 साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ उसे जबड़े में दबाकर घने जंगल ले गया। बच्चों ने जब शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बच्चे के ढूंढने जंगल  में गये तो झाड़ी में उसका शव मिला। यह मामला जिले के विजयराघवगढ़ तहसील के घुनौर गांव की है। वारदात मंगलवार दोपहर का है। 

लोगों ने बताया कि राज कोल अपनी बरन और दोस्तों के साथ जंगल में लकड़ी इकट्ठा कर रहा था। इसी दौरान झाड़ी में छिपे तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता या राज को बचाने का प्रयास करता, तेंदूआ उसे लेकर जंगल में भाग गया। गांव के लोग लाठी और डंडा लेकर जंगल की तरफ दौड़े, लेकिन तेंदूआ कहीं नहीं दिखा। बच्चे का शव घने जंगल में 500 मीटक अंदर मिला। 

सूचना मिलने पर पन विभाग की टीम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के रेंज अधिकारी गौरव शर्मा के नेतृत्व में सर्च आपरेशन चलाया गया। तेंदुए का लोकेशन पता करने के लिए ड्रोन कैमरे का सहारा लिया जा रहा है। साथ ही वन विभाग की टीम तेंदुए के पगचिन्ह के आधार पर उसकी दिशा र पता लगाने का प्रयाश कर रही है। उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की कवायद भी की जा रही है। 

इस बीच ग्रामीण ने आरोप लगाया लन विभाग ने सक्रियता नहीं दिखाई। कई दिनों से क्षेत्र में तेंदुए सक्रियेता देखी जा रही है। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी। यदि समय रहते कार्रवाई की जाती या तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किये जाते तो घटित घटना टाली जा सकती थी। उन्होंने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और मुआवजा की मांग  की है।

उधर, सप डिविजिनल ऑफीसर सुरेश बरोले ने बताया कि राज कोल अपनी बड़ी बहन के साथ जंगल लकड़ी बीनने गया था। वह जंगल स लगे राजस्व क्षेत्र गया था। तभी एक तेंदूआ गाय का शिकार कर रहा था। बच्चे के नजदीक जाने पर तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारा और जंगल ओर खिंचकर ले गया।

करीब आधे घंटे की तलाशी के बाद मौके से करीब 500 मीटर दूर बच्चे का शव मिला। तेंदुए का लोकेशन पता करने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीच एसपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि तेंदुआ बच्चे को उठा ले गया। सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/maulana-madani-spoke-about-the-violence-against-hindus-in-bangladesh/103105
 

Related to this topic: