प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

11 वर्षीय बालक की मौत

अमेठी में सांप के डसने से 11 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अमेठी के पूरे रामदत्त वैष्णा गांव में सांप के डसने से 11 वर्षीय बालक राज की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और प्रशासन ने सहायता प्रक्रिया शुरू की।

अमेठी में सांप के डसने से 11 वर्षीय बालक की मौत परिवार में मचा कोहराम

11-Year-Old Boy Dies After Snake Bite in Amethi Village |

अमेठी (उत्तर प्रदेश)। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के पूरे रामदत्त वैष्णा गांव में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां घर में सो रहे 11 वर्षीय बालक की सांप के डसने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पूरे गांव में शोक का माहौल है।

बिस्तर पर सो रहे बालक को जहरीले सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत

जानकारी के अनुसार, पूरे रामदत्त वैष्णा गांव निवासी जीतलाल का 11 वर्षीय पुत्र राज अपने घर में बिस्तर पर सो रहा था। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटने के बाद बालक की चीख सुनकर परिजन जाग गए। उन्होंने देखा कि राज को सांप ने काट लिया है। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेंटुआ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बेटे की मौत की खबर से परिवार में मचा मातम, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

बताया गया कि मृतक के पिता जीतलाल रोजी-रोटी के लिए दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं। बेटे की मौत की सूचना उन्हें दे दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सहायता देने के निर्देश दिए

वहीं, मामले की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को भी दी गई। उपजिलाधिकारी पंकज मिश्र ने घटना का संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। मासूम की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। 

यह भी पढ़े:   सिंगरौली में हत्या के प्रयास के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

Related to this topic: