प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुंबई एयरपोर्ट पर 12 विदेशी एयरलाइनों को झटका

समर 2027 में मुंबई एयरपोर्ट से 12 विदेशी एयरलाइनों को नहीं मिले स्लॉट, NMIA पर शिफ्ट हो सकती हैं 16 उड़ानें

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) से संचालित होने वाली 12 अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों को समर 2027 शेड्यूल के लिए स्लॉट आवंटित नहीं किए गए हैं।

समर 2027 में मुंबई एयरपोर्ट से 12 विदेशी एयरलाइनों को नहीं मिले स्लॉट nmia पर शिफ्ट हो सकती हैं 16 उड़ानें

12 Foreign Airlines Denied Mumbai Airport Slots for Summer 2027 |

मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) से संचालित होने वाली 12 अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों को समर 2027 शेड्यूल के लिए स्लॉट आवंटित नहीं किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन एयरलाइनों की करीब 16 दैनिक उड़ानें 14 गंतव्यों के लिए नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) पर शिफ्ट हो सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों के साथ परामर्श के बाद CSMIA ने समर 2027 शेड्यूल के लिए 50 में से 38 अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों को स्लॉट आवंटित किए हैं। सूत्रों ने बताया कि बाकी 12 एयरलाइंस मार्च 2027 के अंत से अपनी प्रभावित उड़ानें NMIA से संचालित कर सकती हैं। इस व्यवस्था से CSMIA की मौजूदा यातायात क्षमता का लगभग 91 प्रतिशत हिस्सा अप्रभावित रहने की उम्मीद है। साथ ही, हर साल करीब 50 लाख यात्रियों की आवाजाही CSMIA से NMIA तक स्थानांतरित होने की संभावना है।

घरेलू उड़ानों को शिफ्ट करने की भी तैयारी

इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर सहित घरेलू विमानन कंपनियों ने पिछले हफ्ते ही 14 गंतव्यों की सेवा देने वाली उड़ानों को NMIA पर शिफ्ट करने की अपनी योजनाओं की घोषणा की थी। इस बदलाव से CSMIA के टर्मिनल-1 (T1) के चरणबद्ध पुनर्विकास में आसानी होगी। इसके पुनर्विकास के बाद टर्मिनल की सालाना यात्री क्षमता मौजूदा 1.5 करोड़ से बढ़कर 2 करोड़ होने की उम्मीद है। निर्माण कार्य जनवरी 2027 में शुरू होने वाला है और नए टर्मिनल को मार्च 2029 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, मौजूदा टर्मिनल को गिराने का काम अप्रैल 2027 में शुरू होना है।

पुराने टर्मिनल में मिली थीं संरचनात्मक खामियां

वर्ष 1964 में शुरू किए गए टर्मिनल-1 को स्ट्रक्चवेल ने 2017 में और आईआईटी बॉम्बे ने 2024 में किए गए ऑडिट के दौरान संरचनात्मक चिंताओं के चलते चिह्नित किया था। सूत्रों के मुताबिक, CSMIA ने एयरलाइनों को आश्वस्त किया है कि इस अस्थायी बदलाव के दौरान उनके ऐतिहासिक स्लॉट आवंटन का सम्मान किया जाएगा और उनमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

ANI

ये भी पढ़ें: होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बीच ओमान-ईरान की बड़ी पहल

Related to this topic: