मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत पुरानी दिल्ली के 125 वर्षीय मतदाता श्याम मुखीजा समेत 33 लाख से अधिक मतदाताओं को जानकारी में विसंगतियों को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं।
नई दिल्ली (भारत)। पुरानी दिल्ली में रहने वाले 125 वर्षीय श्याम मुखीजा को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत नाम में विसंगति होने का नोटिस जारी किया गया है। उनके साथ 33 लाख से अधिक मतदाताओं को भी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना प्रपत्रों में दी गई जानकारी में विसंगतियों को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं।
मुखीजा के नाम में विसंगति
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर नोटिस पाने वाले मतदाताओं की जारी सूची के अनुसार, सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में श्याम मुखीजा नामक 125 वर्षीय मतदाता के नाम में विसंगति पाई गई है।
मुखीजा संबंधित सूची में सबसे उम्रदराज मतदाता
मुखीजा संबंधित सूची में सबसे उम्रदराज मतदाता हैं। इस सूची में 80 और 90 वर्ष की आयु के कई अन्य मतदाताओं के नाम भी दर्ज हैं। सूची में राजनीति, न्यायपालिका, नौकरशाही और शिक्षा जगत सहित सार्वजनिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के नाम भी शामिल हैं। (इनपुटः भाषा)
यह भी पढ़ेंः बागपत के ढाबे पर थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार