प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

झाबुआ में लगे मेले में झूला गिरने...

झाबुआ शहर में लगे मेले में झूला गिरने से 14 छात्र हुए घायल, मची अफरा-तफरी

शहर के उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान में 20 दिवसीय मेला आयोजित किया गया था। सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा झूला अचानक गिर गया।

झाबुआ शहर में लगे मेले में झूला गिरने से 14 छात्र हुए घायल मची अफरा-तफरी

14 students injured when a swing collapsed at a fair in Jhabua |

झाबुआ। शहर के उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान में 20 दिवसीय मेला आयोजित किया गया था। सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा झूला अचानक गिर गया। इससे मैदान में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 14 विद्यार्थी घायल हुए हैं।

क्षमता से अधिक सवार

बताया जाता है कि झूले पर क्षमता से अधिक छात्र सवार हो गए थे। इससे झूला संतुलन खो बैठा और गिर गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई।

घायल अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

सूचना मिलते ही प्रशासन और मेले के आयोजकों ने घायलों को बाहर निकाला और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक सभी घायल छात्रों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

सुरक्षा पर सवाल, जांच के निर्देश

घटना के बाद मेले में सुरक्षा व्यवस्था और झूलों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/massive-fire-destroys-over-40-shops-at-unit-1-market-in-bhubaneswar/105633

भुवनेश्वर के यूनिट-1 मार्केट में लगी भीषण आग, 40 से ज्यादा दुकानें जलकर राख

Related to this topic: