प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अमेठी में दर्दनाक हादसा

तालाब में मछली पकड़ने गए 14 वर्षीय किशोर की मौत

अमेठी के जामो क्षेत्र में तालाब किनारे पैर फिसलने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

तालाब में मछली पकड़ने गए 14 वर्षीय किशोर की मौत

14-Year-Old Boy Dies After Slipping Near Pond in Amethi |

अमेठी (उत्तर प्रदेश)। अमेठी के जामो थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। आज सुबह परिजनों के साथ तालाब में मछली पकड़ने गया 14 वर्षीय किशोर खेत की मेड़ पर दौड़ते समय पैर फिसलने से गिर गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पैर फिसलने से किशोर घायल

अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के लोरिकपुर गांव में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया।जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय अंकुश पुत्र रमेश कुमार आज सुबह अपने परिजनों के साथ तालाब में मछली पकड़ने गया था। तालाब के किनारे दौड़ते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गिर गया।गिरने से किशोर को गंभीर चोट आई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

परिजन आनन-फानन में उसे लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है।अस्पताल से मिले डेथ मेमो के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:   औरंगाबाद में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Related to this topic: