मदनपुर थाना क्षेत्र देव-मदनपुर रोड पर पूर्णाडीह के पास रविवार दोपहर हादसे में बाइक सवार एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
औरंगाबाद (बिहार)। मदनपुर थाना क्षेत्र देव-मदनपुर रोड पर पूर्णाडीह के समीप चिड़िया स्थान मंदिर के पास रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां हादसे में बाइक सवार एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
मृतक की पहचान अंबा थाना क्षेत्र के आजाद बिगहा गांव निवासी देव मुन्ना भुईयां उर्फ बीरी भुईयां के 14 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लोग दौड़ पड़े और किशोर को घायल समझ इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर सुन परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
शादी समारोह में जाते समय हुआ हादसा
मृतक के परिजनों ने बताया कि ओमप्रकाश अपने दोस्त के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने मदनपुर के उमंगेश्वरी माता मंदिर जा रहा था। जहां मंदिर में राजू के एक रिश्तेदार की शादी थी। रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। इसी दौरान चिड़िया स्थान मंदिर के पास के तीखे मोड़ पर किशोर अपने बाइक से ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी और संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर बाइक के ऊपर ही पलट गया। इससे बाइक सवार दोनों लोग हादसे में दोनों युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों ने बचाई घायलों की जान
स्थानीय लोगों ने घटना के तुरंत बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को बाहर निकालकर मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. कुमार जय ने जांच के बाद ओमप्रकाश कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल राजू कुमार का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना के एसआई ऐश्वर्या प्रिया और रोहित कुमार अस्पताल पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
यह भी पढ़ें: बलिया में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, पति-पत्नी और बेटी गिरफ्तार