प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुहर्रम जुलूस में जहर बांटने की साजिश नाकाम

मुहर्रम जुलूस में 'जहर' बांटने की साजिश नाकाम, 14,900 जहरीले कैप्सूल जब्त; आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने मुहर्रम के जुलूस के दौरान कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने की साजिश का पर्दाफाश करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

मुहर्रम जुलूस में जहर बांटने की साजिश नाकाम 14900 जहरीले कैप्सूल जब्त आरोपी गिरफ्तार

Poison Capsules Recovered Before Rally |

मुंबई: मुंबई पुलिस ने मुहर्रम के जुलूस के दौरान कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने की साजिश का पर्दाफाश करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से जिंक फॉस्फाइड युक्त 'चूहे मारने की दवा' से भरे 14,900 कैप्सूल बरामद किए गए हैं।

जुलूस के दौरान कैप्सूल बांटते पकड़ा गया आरोपी

पुलिस के अनुसार, बायकुला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति लोगों को कैप्सूल बांटता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और उसके पास से बड़ी संख्या में कैप्सूल बरामद किए।

कैप्सूल खाने के बाद युवक की बिगड़ी तबीयत

सेंट्रल जोन-I के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जयंत मीना ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे सलमान नाम के एक व्यक्ति ने आरोपी द्वारा दिया गया एक कैप्सूल खा लिया, जिसके बाद उसे उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले को जोड़ते हुए संदिग्ध तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

दर्द निवारक दवा बताकर बांटने की थी योजना

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि पिछले 15 दिनों में उसने मुंबई में रहते हुए 50 किलो जिंक फॉस्फाइड और 30,000 खाली कैप्सूलों में यह जहरीला पदार्थ भरा था। उसकी योजना इन कैप्सूलों को दर्द निवारक दवा बताकर लोगों में बांटने की थी, ताकि जुलूस को निशाना बनाकर सामूहिक नुकसान पहुंचाया जा सके।

विदेशी संपर्क और सहयोगियों की भी जांच

डीसीपी जयंत मीना ने बताया कि मुंबई पुलिस की सतर्कता के चलते एक बड़ी त्रासदी टल गई। अब तक 14,900 कैप्सूल जब्त किए जा चुके हैं, जबकि बाकी कैप्सूल और रसायनों की तलाश जारी है। पेंट का कारोबार करने वाले आरोपी ने अपने व्यवसाय के जरिए रसायन हासिल किए और खाली कैप्सूल ऑनलाइन मंगवाए थे। पुलिस उसके विदेश यात्रा संबंधी संपर्कों और मुंबई में संभावित सहयोगियों की भी जांच कर रही है।

ANI

यह भी पढ़े: तड़के मिर्जापुर में भीषण अग्निकांड: कूलर-पंखा गोदाम में लगी आग, तीन दमकल गाड़ियां बुझाने में जुटीं

Related to this topic: