प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

किशोरी ने मौलवी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

मदरसे में पढ़ने वाली 17 वर्षीय लड़की ने मौलवी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र में पढ़ने वाली किशोरी ने मौलवी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि मौलवी ने पहले युवती को प्रेमजाल में फंसाया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

मदरसे में पढ़ने वाली 17 वर्षीय लड़की ने मौलवी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

किशोरी ने मौलवी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप |

फतेहपुर: ललौली थाना क्षेत्र में मदरसे में पढ़ने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप सामने आने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि मदरसे में पढ़ाने वाले मौलवी ने किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसाया और 16 अगस्त की रात उसे मिलने के लिए बुलाया। आरोप के मुताबिक, इसके बाद किशोरी को बहला-फुसलाकर फर्रुखाबाद ले जाने का प्रयास किया गया। रास्ते में परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

शाहपुर गांव का निवासी है आरोपी

ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी गांव स्थित मदरसे में पढ़ती है। परिजनों का आरोप है कि मदरसे में पढ़ाने वाले मौलवी अब्दुल समद ने किशोरी को अपने झांसे में लिया। आरोपी मूलरूप से फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के बंथल शाहपुर गांव का निवासी बताया गया है। परिजनों के मुताबिक, किशोरी के घर से गायब होने की जानकारी मिलने पर उसकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान परिजनों को किशोरी मौलवी के साथ रास्ते में मिल गई। इसके बाद दोनों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

किशोरी ने मौलवी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

किशोरी के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही उसके बयान दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार, बयान में किशोरी ने मौलवी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है और पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। 

ये भी पढ़ें- बीमा कंपनी ने ठुकराया 12 लाख का क्लेम, अदालत ने दिलाए करीब 15 लाख रुपये
 

Related to this topic: