प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अमेठी के मुंशीगंज में बाजार गई 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने से हड़कंप, युवक पर आरोप

अमेठी जिले में बाजार से सामान लेने गई 17 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई, जहां परिजनों ने एक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया है।

अमेठी के मुंशीगंज में बाजार गई 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने से हड़कंप युवक पर आरोप

कोतवाली मुंशिगंज |

अमेठी (उत्तर प्रदेश)।  मुंशीगंज थाना क्षेत्र में बाजार सामान लेने गई 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने थाने में तहरीर देकर एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

28 सितंबर 2026 की दोपहर का मामला

पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, किशोरी 28 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे सामान लेने कमलानगर बाजार गई थी। शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने किशोरी की तलाश शुरू की और रिश्तेदारों व परिचितों से भी जानकारी की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

मुंशीगंज थाने में दी तहरीर

तलाश के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र का एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं लेकर चला गया है। इसके बाद किशोरी की मां ने मुंशीगंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर बेटी की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

किशोरी की तलाश जारी

थाना प्रभारी मुंशीगंज बृजेश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 137(2) के तहत साहिल निवासी देवकली मजरे दुलापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: दूर के रिस्तेदार ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल

Related to this topic: