प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दीपावली की रात 17 वर्षीय छात्रा ने दी जान

बरेली में दीपावली की रात 17 वर्षीय छात्रा ने दी जान, चाचा पर मारपीट का आरोप

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में दीपावली की रात 17 वर्षीय इंटर की छात्रा नैंसी की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पिता को गाली देने से रोकने पर चाचा ने नैंसी और उसकी मां के साथ मारपीट की थी।

बरेली में दीपावली की रात 17 वर्षीय छात्रा ने दी जान चाचा पर मारपीट का आरोप

दीपावली की रात 17 वर्षीय छात्रा ने दी जान |

बरेली: सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गणेश नगर में दीपावली की रात पारिवारिक विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। पिता को गाली देने का विरोध करने पर चाचा की मारपीट से आहत 17 वर्षीय इंटरमीडिएट की छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि छात्रा ने घटना के बाद थाने पहुंचकर शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। घर लौटने पर उसके साथ दोबारा मारपीट की गई।

चाचा ने भतीजी और भाभी से की मारपीट

गणेश नगर गली नंबर तीन निवासी संजीव कश्यप की बेटी नैंसी इंटर की छात्रा थी। दीपावली की शाम करीब साढ़े पांच बजे संजीव का छोटा भाई राजा घर पहुंचा और अपने बड़े भाई को गाली देने लगा। उस समय संजीव घर पर नहीं थे। नैंसी ने चाचा को गाली देने से रोका तो उसने छात्रा के साथ मारपीट की। आरोप है कि उसका सिर दीवार और साइकिल में मारा। बीच-बचाव करने पहुंची मां गोमती देवी को भी लात मारकर घायल कर दिया। इसके बाद नैंसी शाम करीब छह बजे सुभाषनगर थाने पहुंची और चाचा के खिलाफ शिकायत दी। 

मारपीट से परेशान छात्रा ने दी जान

पिता का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। घर लौटने पर शिकायत करने से नाराज आरोपी ने फिर नैंसी के साथ मारपीट की। रात में परिजन दीपावली की पूजा की तैयारियों में जुटे थे। इसी दौरान नैंसी ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन उसे तीन अस्पतालों में लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता संजीव ने अपने भाइयों राजा और दीपक के खिलाफ शिकायत दी है। उनका आरोप है कि राजा नशे का आदी है और लंबे समय से परिवार को परेशान कर रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

ये भी पढ़ें- नरसिंहपुर में रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन महिलाओं से 14 किलो गांजा बरामद
 

Related to this topic: