प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

17 वर्षीय युवक से परेशान छात्रा की मौत

सुसाइड नोट लिखकर देता था धमकी! 17 साल के लड़के की प्रताड़ना से तंग आकर 20 वर्षीय छात्रा की मौत

पाली थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग की कथित छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना से परेशान 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने जहर खा लिया।

सुसाइड नोट लिखकर देता था धमकी 17 साल के लड़के की प्रताड़ना से तंग आकर 20 वर्षीय छात्रा की मौत

17-Year-Old Threats Lead to 20-Year-Old Student Death |

कोरबा {छत्तीसगढ़}: पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां गांव के ही एक 17 वर्षीय नाबालिग की लगातार छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराई गई छात्रा की तीन दिनों के इलाज के बाद मौत हो गई।

रास्ता रोककर करता था छेड़छाड़

परिजनों के अनुसार, छात्रा जब कॉलेज आती-जाती थी, तब गांव का नाबालिग लड़का उसका रास्ता रोककर परेशान व छेड़छाड़ करता था। आरोपी ने छात्रा के भाई और मां के नाम सुसाइड नोट लिखकर धमकी दी थी कि यदि वह उसे नहीं मिली, तो वह खुदकुशी कर लेगा। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा समझाइश देने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।

तनाव में आकर उठाया आत्मघाती कदम

आरोपी की लगातार प्रताड़ना और मानसिक तनाव के चलते छात्रा ने 3 सितंबर को घर पर चूहामार दवा खा ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाली में भर्ती कराया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार शाम इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया।

परिवार में पसरा मातम

मृतका पढ़ाई में काफी होनहार थी और 12वीं के बाद कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा के पिता का पूर्व में ही देहांत हो चुका है, जबकि उसके दो भाई रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर काम करते हैं, जो हाल ही में रक्षाबंधन पर घर आए थे। छात्रा की मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर है।

पुलिस कर रही कार्रवाई

सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से प्राप्त मेमो के आधार पर जिला अस्पताल चौकी में परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले में आरोपी नाबालिग के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़: जन्माष्टमी के विवाद का बदला! ट्रैफिक पॉइंट पर युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

Related to this topic: