प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मॉल ऑफ राजौरी के पास 19 वर्षीय छात्र का मिला शव

राजौरी गार्डन के मॉल ऑफ राजौरी के पास 19 वर्षीय छात्र का मिला शव, मौके से सुसाइड नोट बरामद

दिल्ली के राजौरी गार्डन में 19 वर्षीय छात्र का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

राजौरी गार्डन के मॉल ऑफ राजौरी के पास 19 वर्षीय छात्र का मिला शव मौके से सुसाइड नोट बरामद

Student Body Found Near Mall of Rajouri (File Photo) |

नई दिल्ली: राजौरी गार्डन के मॉल ऑफ राजौरी के पास एक 19 वर्षीय बीए तृतीय वर्ष के छात्र का शव मिला। यह घटना शनिवार को हुई, जब हेड कांस्टेबल अवधेश ने नियमित गश्त के दौरान शव को देखा। पश्चिम जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के अनुसार, घटना की सूचना राजौरी गार्डन पुलिस स्टेशन में तुरंत दर्ज कराई गई।

मृतक के पास से बरामद हुआ एक सुसाइड नोट 

पुलिस ने बताया कि, शव मिलने के बाद एक क्राइम टीम और एक फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम को घटनास्थल पर भेजा गया ताकि घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण किया जा सके। जांचकर्ताओं ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। हालांकि, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि का कोई सबूत नहीं मिला है। अधिकारियों ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत औपचारिक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

पत्नि और बेटी की हत्या की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके में घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति को उसकी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया।
इसके साथ ही 2 अगस्त को मानसरोवर पार्क पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) के तहत एफआईआर संख्या 212/2026 दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई

शिकायत के आधार पर जांचकर्ताओं ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें आरोपी जगतपुरी रेलवे लाइन पार करके नंद नगरी की ओर भागते हुए दूसरे ई-रिक्शा में सवार हो गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने जांचकर्ताओं को बताया कि घरेलू विवाद को लेकर उसकी पत्नी और बेटी से तीखी बहस हुई थी और गुस्से में आकर उसने उन दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। ऐसे में वह गिरफ्तारी से बचने के लिए भाग गया। 

(इनपुट: ANI)

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस से की फोन पर बात, भारत-अमेरिका साझेदारी पर चर्चा
 

Related to this topic: