प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

MP हाउसिंग बोर्ड का बड़ा फैसला

प्रदेश में पेंशनर्स के DA में 2% की बढ़ोतरी, श्रमिकों के लिए बनेंगे 5000 घर

मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों, पेंशनर्स और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कई बड़े निर्णय लिए गए हैं।

प्रदेश में पेंशनर्स के da में 2 की बढ़ोतरी श्रमिकों के लिए बनेंगे 5000 घर

2% DR Hike for Pensioners, 5000 New Houses for Workers in MP |

भोपाल। मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में यहां मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (MP Housing Board) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों, पेंशनर्स और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कई बड़े निर्णय लिए गए हैं।

पेंशनर्स को 2 फीसदी अतिरिक्त महंगाई भत्ता

मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के पेंशनर्स के लिए 2% अतिरिक्त महंगाई राहत (DR) को मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले से रिटायर्ड कर्मचारियों की मासिक पेंशन में सम्मानजनक वृद्धि होगी, जो बढ़ती महंगाई के बीच उनके लिए एक बड़ा सहारा साबित होगी। सरकार ने श्रमिकों के कल्याण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 5000 नए घर बनाने का लक्ष्य रखा है। ये घर विशेष रूप से श्रमिक वर्ग के लिए तैयार किए जाएंगे ताकि उन्हें किफायती दरों पर अपनी छत मिल सके।

चल रहे प्रोजेक्ट की समीक्षा भी

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंडल के चल रहे प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। यह निर्णय न केवल पेंशनभोगियों की आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा, बल्कि राज्य में 'सभी के लिए आवास' के संकल्प को भी आगे बढ़ाएगा। श्रमिकों के लिए 5000 घरों का निर्माण शहरी क्षेत्रों में रिहाइश की समस्या को कम करने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mother-pushes-daughter-before-train-child-dies-after-13-days/153859

नर्मदापुरम में मां ने बेटी को ट्रेन के आगे फेंका, 13 दिन बाद मासूम की मौत

Related to this topic: