प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत

मुंगेर में 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति हिरासत में लेकर पूछताछ

मुंगेर के पड़िया गांव में 20 वर्षीय विवाहिता रुचि कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

मुंगेर में 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत पति हिरासत में लेकर पूछताछ

20-Year-Old Married Woman Dies Suspiciously in Munger, Husband Detained |

मुंगेर (बिहार)। बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़िया गांव में 20 वर्षीय विवाहिता रुचि कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतका के पिता महुआ बलेथा, बसनही, सहरसा निवासी नारायण सहनी ने पुत्री की हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही बरियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। 

दो साल पहले किया था प्रेम विवाह

बताया गया कि रुचि अपने नाना बुलाकी मंडल के यहां पड़िया गांव में रहती थी। करीब दो वर्ष पूर्व उसने पड़िया निवासी चंदन कुमार मंडल से प्रेम विवाह किया था। उसके दो बच्चे, पुत्री सृष्टि कुमारी और पुत्र देवांशु कुमार हैं। मृतका के माता-पिता एक-दो दिन पहले ही गांव पहुंचे थे। बेटी की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पति हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। स्वजन की ओर से अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर मुकदमा दर्ज की जाएगी। फिलहाल मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

यह भी पढ़े:   आंध्र प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर बड़े फैसले, BC आरक्षण और सीधे चुनाव को मंजूरी

Related to this topic: