प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

हापुड़ में 200 किलो गनकॉटन पाउडर जब्त

हापुड़ में 200 किलो गनकॉटन पाउडर जब्त, एक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की हापुड़ पुलिस ने मंगलवार को लगभग 200 किलो गनकॉटन पाउडर और विस्फोटक सामग्री से बनी करीब 2,000 मोमबत्तियों को जब्त किया है। वहीं, इससे संबंधित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

हापुड़ में 200 किलो गनकॉटन पाउडर जब्त एक गिरफ्तार

200kg Guncotton Powder Seized in Hapur |

हापुड़। उत्तर प्रदेश की हापुड़ पुलिस ने मंगलवार को लगभग 200 किलो गनकॉटन पाउडर और विस्फोटक सामग्री से बनी करीब 2,000 मोमबत्तियों को जब्त किया है। वहीं, इससे संबंधित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

फतेहपुर गांव का है मामला

पुलिस ने बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में एक घर की तलाशी के दौरान ये विस्फोटक बरामद किए गए। अधिकारियों को वहां से करीब 200 किलो गनकॉटन पाउडर, विस्फोटक सामग्री से बनी लगभग 2,000 मोमबत्तियां और पटाखे बनाने के उपकरण मिले। इस मामले में अन्य सहयोगियों की तलाश और जांच जारी है।

नदीम पुत्र रफीक के रूप में हुई आरोपी की पहचान

हापुड़ के डीएसपी वरुण मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि, "इस घटना में शामिल एक गाजियाबाद निवासी व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नदीम पुत्र रफीक के रूप में हुई है। इसके साथियों की तलाश की जा रही है और कानूनी कार्रवाई जारी है।"

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/gold-and-silver-shine-as-the-stock-market-declines/105677

शेयर मार्केट में गिरावट से चमके सोना और चांदी

Related to this topic: