प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

युवक ने लाइव फ्लाइंग किस के बाद दी जान

दोस्तों को दिया 'फ्लाइंग किस', फिर इंस्टाग्राम पर लाइव 22 साल के युवक ने दी जान

शिवपुरी। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 22 वर्षीय युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

दोस्तों को दिया फ्लाइंग किस फिर इंस्टाग्राम पर लाइव 22 साल के युवक ने दी जान

Mental Health Crisis |

शिवपुरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 22 वर्षीय युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनोज रजक (22), पिता सिंधिया रजक के रूप में हुई है।

गाना बजा रहा था-मैं अधूरा जी रहा हूं

​जानकारी के अनुसार, मनोज ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपने मोबाइल पर इंस्टाग्राम लाइव शुरू किया। इस दौरान उसने अपने म्यूजिक सिस्टम पर एक बेहद भावुक गाना "मैं अधूरा जी रहा हूं" बजा रखा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह मानसिक रूप से काफी परेशान था।

​दोस्तों को फ्लाइंग किस औऱ फंदा लगा लिया

​प्रत्यक्षदर्शियों और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के मुताबिक,ने लाइव देख रहे अपने दोस्तों और फॉलोअर्स की तरफ देखते हुए 'फ्लाइंग किस' किया। इसके तुरंत बाद उसने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुसाइड के समय कमरे में सैड सॉन्ग बज रहा था।

​पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़े: यूपी में 22 मई से 20 जून तक जनगणना

https://www.primenewsnetwork.in/state/census-in-up-from-may-22-to-june-20/152689

 

Related to this topic: