प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रेलवे निर्माण में युवक की मौत, परिजन थाने पहुंचे

रेलवे निर्माण कार्य में 22 वर्षीय युवक की मौत, शव लेकर थाने पहुंचे परिजन

सिंगरौली: जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत भलूगढ़ में ललितपुर रेलवे निर्माण कार्य के दौरान एक भीषण हादसे में 22 वर्षीय युवक विनोद विश्वकर्मा की मौत हो गई।

रेलवे निर्माण कार्य में 22 वर्षीय युवक की मौत शव लेकर थाने पहुंचे परिजन

22-Year-Old Dies During Railway Work, Family Seeks Justice |

सिंगरौली {मध्य प्रदेश}: जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत भलूगढ़ में ललितपुर रेलवे निर्माण कार्य के दौरान एक भीषण हादसे में 22 वर्षीय युवक विनोद विश्वकर्मा की मौत हो गई। मृतक विनोद विश्वकर्मा, लालूराम विश्वकर्मा के पुत्र थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सुरक्षा में लापरवाही का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनोद विश्वकर्मा अपनी बुआ की बेटी रेखा विश्वकर्मा के घर रहकर रेलवे निर्माण कार्य में ड्यूटी कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और कथित लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें विनोद की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के इलाकों में शोक की लहर फैल गई।

शव लेकर थाने पहुंचे परिजन

हादसे के बाद आक्रोशित परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक का शव लेकर सीधे बरगवां थाने पहुंच गए। थाने के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। काफी देर तक थाने के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

मुआवजे और कार्रवाई की मांग

परिजनों का कहना है कि रेलवे निर्माण कार्य में बरती गई कथित लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। समाचार लिखे जाने तक परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए थे। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग की है। वहीं, मामले को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़े: सड़क पर अचानक आया कुत्ता, बाइक हादसे में बेटी की मौत, पिता घायल

Related to this topic: