प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बाइक सवार युवक की मौत, हाइड्रा चालक फरार

औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइड्रा की टक्कर से 22 वर्षीय किसान की मौत

औरंगाबाद में तेज रफ्तार हाइड्रा की टक्कर से एक युवा किसान की मौत हो गई, जिससे परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई है।

औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा हाइड्रा की टक्कर से 22 वर्षीय किसान की मौत

22-Year-Old Farmer Dies in Tragic Road Accident After Hydra Vehicle Hits Bike in Aurangabad |

औरंगाबाद (बिहार)। जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिवगंज बाजार से कुछ दूरी पर हुए एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवा किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के तेलडीहा गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में की गई है। वह शिवगंज बाजार से अपने घर जा रहा था।

विपरीत दिशा से आ रही हाइड्रा ने मारा टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही हाइड्रा ने चंदन की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चंदन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हाइड्रा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल चंदन को जिंदा समझकर आनन-फानन में सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया। लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

काफी व्यवहारिक और मेहनती था मृतक

मृतक चंदन पिता लक्ष्मण तिवारी का इकलौता पुत्र था। पिता खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं और चंदन अपने पिता के साथ पारिवारिक आर्थिक कमी को दूर करने के लिए खेती में हाथ बंटाता था। उसने एक रेडीमेड दुकान भी खोली थी।लेकिन वह अभी बंद है। चंदन की तीन बहनें हैं जिनकी शादी हो चुकी है। चंदन अविवाहित था और हाल ही में उसका जनेऊ संस्कार हुआ था। वह परिवार में तीसरे नंबर पर था। गांव के लोगों के अनुसार चंदन काफी व्यवहारिक और मेहनती था। खेती के साथ-साथ वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था। उसके परिजन उसकी शादी की बातचीत भी कर रहे थे। ऐसे में उसकी असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया और पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने फरार हाइड्रा चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना स्थल से कुछ दूरी पर सड़क किनारे बालू और गिट्टी का ढेर लगा हुआ रहता है। संभवतः उसी के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह हादसा हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे पड़े निर्माण सामग्री को अविलंब हटवाया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। 

यह भी पढ़ेंः भगवान शिव से प्रेरित नामों का बढ़ा ट्रेंड, माता-पिता चुन रहे आध्यात्मिक और अर्थपूर्ण नाम

Related to this topic: