अभियान के दौरान पुलिस टीम ने तेज गति से वाहन चलाने और खतरनाक स्टंट कर आमजन की जान जोखिम में डालने वाले चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 23 पावर बाइकों को डिटेन किया।
डूंगरपुर (राजस्थान)। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन संस्कार' के तहत चितरी थाना पुलिस ने व्यापक कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस टीम ने तेज गति से वाहन चलाने और खतरनाक स्टंट कर आमजन की जान जोखिम में डालने वाले चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 23 पावर बाइकों को रोक लिया गया। इसके साथ ही, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) की धारा 185 के तहत 4 मामले दर्ज कर 4 वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
4 मामले दर्ज कर 4 वाहन जब्त
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह एवं वृत्ताधिकारी (सागवाड़ा) रूपसिंह के निकट सुपरविजन में चितरी थानाधिकारी रतनलाल जटिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ा शिकंजा कसा। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने तेज गति से वाहन चलाने और खतरनाक स्टंट कर आमजन की जान जोखिम में डालने वाले चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 23 पावर बाइकों को डिटेन किया। इसके साथ ही, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) की धारा 185 के तहत 4 मामले दर्ज कर 4 वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
9,000 रुपये का जुर्माना वसूला
थानाधिकारी रतनलाल जटिया ने बताया कि चेकिंग के दौरान अन्य एमवी एक्ट की धाराओं का उल्लंघन करने वाले कुल 27 वाहन चालकों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की गई, जिनसे मौके पर कुल 9,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ-साथ पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर भी पैनी नजर रखी। इसी क्रम में, सर्कल के सार्वजनिक स्थानों पर आमशांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने 7 गैर-सायलान को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126–170 के तहत गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षित यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।