प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अलीगढ़ में पुलिस मुठभेड़, इनामी आरोपी घायल

अलीगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में गौहत्या के वांछित आरोपी को चोट आई

अलीगढ़ में गौहत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी फरमान को पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

अलीगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में गौहत्या के वांछित आरोपी को चोट आई

अलीगढ़ में पुलिस मुठभेड़ |

अलीगढ़,(उत्तर प्रदेश)। में पुलिस ने रविवार को एक मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी और गौहत्या के मामले में वांछित आरोपी फरमान को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सितंबर 2025 से फरार चल रहा था और उसकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी।

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

पुलिस के अनुसार, सिटी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और स्थानीय थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, कि फरमान अपने साथियों के साथ किसी आपराधिक वारदात की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया।

जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल

पुलिस का कहना है, कि गिरफ्तारी के दौरान फरमान ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।

फरमान के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज

मौके से पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, एक अवैध .315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक फरमान के खिलाफ गौहत्या सहित कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले की आगे की जांच जारी है। (एएनआई)

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने डोमिनिकन गणराज्य के ‘ब्रह्मकमल डोमिनिकाना’ समूह की सराहना की

Related to this topic: