गाजियाबाद में BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को टांग तोड़ने की धमकी देने और एक दलित युवक के साथ मारपीट के आरोपों में फरार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सलमान को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है।
गाजियाबाद : गाजियाबाद में BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को टांग तोड़ने की धमकी देने और एक दलित युवक के साथ मारपीट के आरोपों में फरार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सलमान को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सलमान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बताया जा रहा है कि सलमान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे मामले में पूछताछ कर रही है।
वायरल वीडियो से शुरू हुआ विवाद
इस पूरे विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से हुई थी। वीडियो में सलमान ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाते हुए विधायक नंदकिशोर गुर्जर को निशाने पर लिया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद लगातार बढ़ता चला गया। मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया, जब विधायक को धमकी देने और दलित युवक के साथ मारपीट के आरोप सामने आए। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सलमान को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़: समाज कल्याण विभाग में AI का बढ़ता इस्तेमाल, शिक्षा से जनकल्याणकारी योजनाओं तक नई पहल