प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गुजरात में 26 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ..

गुजरात में 26 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, हर्ष सांघवी बने डिप्टी सीएम

Gujarat : गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण हुआ, शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में हुआ. इस दौरान बीजेपी के बड़े नेता शामिल हुए..

गुजरात में 26 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ हर्ष सांघवी बने डिप्टी सीएम

गुजरात में 26 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, हर्ष सांघवी बने डिप्टी सीएम |

Gujarat : गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण हुआ, शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में हुआ. इस दौरान बीजेपी के बड़े नेता शामिल हुए. नए मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है. हर्ष संघवी ने गुजरात के नए डिप्टी सीएम के पद की शपथ ली. अर्जुन मोढवाडिया ने गांधीनगर में गुजरात कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. जितेंद्र वाघानी और अर्जुन मोढवाडिया ने गांधीनगर में गुजरात कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी पी.सी. बरंडा, जो अरावली के भिलोदा से विधायक हैं.  

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अलावा त्रिकम बिजल छंगा, स्वरूपजी सरदारजी ठाकोर, प्रवीण माली, ऋषिकेश पटेल, पीसी बरंडा, दर्शना वाघेला, कांतिलाल अमृतिया, कुंवरजीभाई बावलिया, रिवाबा जडेजा, अर्जुन मोढवाडिया, डॉ. प्रद्युम्न वाजा, कौशिक वेकारिया, परषोत्तम सोलंकी, जीतेंद्र वाघाणी, रमण सोलंकी, कमलेश पटेल, संजय सिंह महीडा, रमेश कटारा, प्रफुल पानसेरिया, हर्ष संघवी, मनीषा वकील और ईश्वर सिंह पटेल का नाम नए मंत्रियों की लिस्ट में शामिल है.

इन्हें मिला मौका

कनुभाई देसाई, पुरषोत्तम सोलंकी, नरेश पटेल, अहमदाबाद की पूर्व डिप्टी मेयर दर्शना वाघेला, गुजरात भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व प्रमुख प्रद्युमन वाजा, मोरबी विधायक कांतिलाल अमरुतिया और वडोदरा विधायक मनीषा वाकिल, गुजरात भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और भावनगर से विधायक जीतू वाघाणी, अमरेली से विधायक और भाजपा के डिप्टी चीफ व्हिप कौशिक वेकारिया, स्वरूपजी ठाकोर, टीकाराम छंगा, जयराम गमित, जामनगर उत्तर विधायक रिवाबा जडेजा, पीसी बारांदा, दाहोद विधायक रमेश कटारा, अंकलेशअवर विधायक इश्वरसिहं पटेल, दीसा विधायक प्रवीण माली, बारसोड विधायक रमनभाई सोलंकी, पेटलाद विधायक कमलेश पटेल, महुधा विधायक संजय सिंह महिदा.  

जातिगत समीकरण

मंत्रिमंडल में जातिगत समीकरण भी हैं. आठ पाटीदार, आठ ओबीसी विधायकों, चार आदिवासी नेताओं, तीन अनुसूचित जाति विधायकों, एक अनाविल ब्राह्मण कनुभाई को शामिल किया गया है. इसमें आंदोलनकारी हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर हैं. इन्हें मंत्रिमंडल से हटा दिया गया है. राघवजी पटेल, बलवंतसिंह राजपूत, कुबेरभाई डिंडोर, मुलुभाई बेरा, भानुबेन बाबरिया, जगदीश विश्वकर्मा, मुकेश पटेल, भीखूसिंह परमार, कुंवरजीभाई हलपति, बच्चू खाबर शामिल हैं. 

कच्छ जिले के अंजार से विधायक त्रिकम छंगा, नवसारी के गणदेवी से विधायक नरेश पटेल  वे पहले भी मंत्री रह चुके हैं, वे अनुसूचित जनजाति से आते हैं. वाव से विधायक स्वरूपजी ठाकोर ने मंत्री पद की शपथ ली, डीसा से विधायक प्रवीण माली ने मंत्री पद की शपथ ली. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/last-date-for-nomination-for-bihar-assembly-elections/94389
 

Related to this topic: