प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विभिन्न मामलों में 27 लोग गिरफ्तार

औरंगाबाद में सघन वाहन जांच अभियान, 27 गिरफ्तार और भारी मात्रा में शराब बरामद

औरंगाबाद में चलाए गए सघन वाहन जांच और छापेमारी अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न मामलों में 27 लोगों को गिरफ्तार किया है और 375 लीटर देसी शराब बरामद की है।

औरंगाबाद में सघन वाहन जांच अभियान 27 गिरफ्तार और भारी मात्रा में शराब बरामद

विभिन्न मामलों में गिरफ्तार आरोपी |

औरंगाबाद (बिहार)। पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार वर्मा के निर्देश पर रविवार की देर रात जिले में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध हथियार, मादक पदार्थ और अन्य अवैध सामग्रियों की तस्करी पर रोक लगाने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। अभियान के फलस्वरूप जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के फलस्वरूप 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 14 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

375 लीटर देसी शराब एवं एक कार बरामद

पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, हत्या के प्रयास में आठ, मद्य निषेध अधिनियम के तहत तीन तथा अन्य मामलों में 16 लोगों की गिरफ्तारी की गई। 375 लीटर देसी शराब एवं एक कार बरामद किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 1443 वाहनों की जांच की गई जिसमें 49500 रूपये शमन की राशि वसूल की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के लिए पुलिस की सक्रियता के साथ विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान जारी

जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी के पास भी नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना हो तो पुलिस से साझा करें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। 

यह भी पढ़ेंः समस्तीपुर में चार साल पहले मरा युवक दिल्ली में मिला जिंदा

Related to this topic: