राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को दो स्कूलों को बॉम्ब से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद, बुधवार को संस्कृति स्कूल को भी इसी तरह का धमकी भरा ईमेल मिला है जिसमें खालिस्तान आंदोलन का ज़िक्र था।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को दो स्कूलों को बॉम्ब से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद, बुधवार को संस्कृति स्कूल को भी इसी तरह का धमकी भरा ईमेल मिला है जिसमें खालिस्तान आंदोलन का ज़िक्र था। अधिकारियों ने इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए स्कूलों को छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की सलाह दी है।
आज सुबह स्कूलों ने एहतियात के तौर पर अभिभावकों को एक नोटिस जारी कर बच्चों को घर ले जाने को कहा। दिल्ली के अहल्कोन इंटरनेशनल स्कूल को भी बॉम्ब से उड़ाने की धमकी मिली थी। यहां भी स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को एक ऐसा ही नोटिस जारी किया। इसमें सुरक्षित और समय पर छात्र पिकअप के लिए वैन चालकों के साथ समन्वय स्थापित करने की सलाह दी गई।
अहल्कोन इंटरनेशनल स्कूल प्रशासन द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि आज सुबह स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के कारण छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्दी छुट्टी की व्यवस्था किया गया है। स्कूल ने अभिभावकों से अनुरोध है कि वे समय पर पिकअप के लिए वैन चालकों के साथ समन्वय स्थापित करें। नोटिस में बताया गया कि आगे के निर्देशों और मंजूरी के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/china-executes-financer-on-graft-charges/100656
चीन में रिश्वत के आरोपी फाइनेंसर को कोर्ट ने दी फांसी की सजा