प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कुएं में डूबने से मासूम की मौत

खेलते समय कुएं में गिरा 3 वर्षीय मासूम, डूबने से हुई मौत

कोरबा के पुरानी बस्ती में घर के पास खेलते समय 3 वर्षीय मासूम कुएं में गिर गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।

खेलते समय कुएं में गिरा 3 वर्षीय मासूम डूबने से हुई मौत

3-Year-Old Boy Dies After Falling Into Well While Playing |

​कोरबा (छतीसगढ़)। मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 34, पुरानी बस्ती (दादर बस्ती) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर के पास खेलते समय कुएं में गिरने से 3 वर्षीय मासूम की डूबकर मौत हो गई।

खेलते-खेलते कुएं में गिर मासूम 

 मृतक की पहचान 3 वर्षीय अभियांस पटेल के रूप में हुई है, जो आंगनबाड़ी में पढ़ता था और अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। जानकारी के अनुसार,अभियांस घर के आंगन में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर से लगी बाड़ी में बने कुएं के पास पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही झमाझम बारिश के कारण कुआं लबालब भरा हुआ था।

​खोजबीन के दौरान मासूम कुएं में मिला

काफी देर तक जब बच्चा नजर नहीं आया, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान मासूम कुएं में मिला। परिजन आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद परिवार में मातम

​मासूम के पिता सतानंद पटेल खेती-किसानी और सब्जी बाड़ी का काम करते हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

यह भी पढ़ेंः दशामाता मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबी 3 वर्षीय मासूम

Related to this topic: