सोनभद्र,(उत्तर प्रदेश): विंढमगंज स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कोन मोड़ तिराहे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद तिराहे पर अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया।
युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सलैयाडीह निवासी दशरथ (30 वर्ष) पुत्र रामदेव अपनी मोटरसाइकिल से विंढमगंज बाजार की तरफ से आ रहा था। वह जैसे ही कोन मोड़ तिराहे के पास पहुँचा, तभी दुद्धी की ओर से (विपरीत दिशा से) आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी, कि युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही विंढमगंज पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए मर्चरी हाउस दुद्धी भेज दिया है। पुलिस नें दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है.
यह भी पढे़ंः जसवंतनगर में पुरानी रंजिश को लेकर युवक व उसके परिजनों पर हमला, जाँच में जुटी पुलिस