प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नौकरी के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी

ग्राम पंचायत में नौकरी दिलवाने के नाम पर बेरोजगारों से ₹42 लाख की ठगी

शाजापुर जिले में मंगलवार को ग्राम पंचायत में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

ग्राम पंचायत में नौकरी दिलवाने के नाम पर बेरोजगारों से ₹42 लाख की ठगी

300 Youths Allege Job Scam in Shajapur, Seek Action |

शाजापुर (मध्यप्रदेश)। शाजापुर जिले में मंगलवार को ग्राम पंचायत में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां बेरोजगारों से करीब एक साल पहले ग्राम पंचायत में नौकरी का झांसा और ग्राम पंचायत लघु उद्योग विकास परिषद सिडको कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर किसी से ₹7500 से ₹35000 तक लिए गए थे।

कंपनी के कर्मचारी नहीं दे रहे कोई जवाब

पीड़ितों ने कहा कि, "जब हमने संबंधित कंपनियों के कर्मचारियों से बात करनी चाही तो उन्होंने बात करने से साफ इनकार कर दिया है। वो कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। तब हमें लगा कि हमारे साथ धोखाधड़ी हुई है हम करीब 300 लोग इस धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। मामले को लेकर हमने पूर्व में कोतवाली थाने में भी शिकायती आवेदन सौंपा है। इसके बाद आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचे शिकायती पत्र सौंपा है।

पीड़ितों से हुई है करीब ₹42 लाख की ठगी

पीड़ितों ने न्याय की मांग की है। पीड़ित सलमान पठान ने बताया कि ग्राम पंचायतों में नौकरी दिलाने के बहाने शिवराज सिंह राजपूत, अजहर पठान मुल्ला खेड़ी नामक लोगों ने करीब 300 लोगों से राशि ली थी जो तकरीबन ₹42 लाख के करीब है। हमारी राशि वापस दिलाई जाए ओर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर कड़ी कारवाही की जाए।

यह भी पढ़ें: चेकिंग के दौरान गुप्त तहखाने से 51 किलो गांजा बरामद, चार अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

Related to this topic: