दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने 34 वर्षीय मनीष यादव को गोली मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
नई दिल्ली: दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने 34 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि कई टीमें मौके पर तैनात की गई हैं और संदिग्धों के बारे में पुख्ता सुराग मिले हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना 13 अक्टूबर को रात करीब 9:13 बजे सोनिया विहार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई। मृतक की पहचान मनीष यादव के रूप में हुई है, जो जय भगवान के पुत्र और सर्विस रोड, 4.5 पुश्ता के निवासी थे। उन पर कथित तौर पर हेलमेट पहने मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई।
युवक की मौत के बाद जांच तेज
पुलिस ने बताया कि हमलावर घटना के बाद मौके से फरार हो गए। यादव को उनके परिवार वालों ने सिविल लाइंस स्थित एम्स डॉ. शुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
दिल्ली पुलिस ने कहा, "फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत जुटाए। सोनिया विहार पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और 3(5) तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और 27 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं और संदिग्धों के संबंध में पुख्ता सुराग मिले हैं। पुलिस ने कहा, संदिग्धों के संबंध में पुख्ता सुराग मिले हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
(इनपुट: ANI)
ये भी पढ़ें- जंतर-मंतर को फिर विरोध स्थल बनाने की मांग, SFI-DYFI ने निकाला मार्च; मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग