प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पारिवारिक विवाद में युवक ने खाया जहर

औरंगाबाद में पारिवारिक विवाद के चलते जहर खाने से युवक की मौत

बिहार के औरंगाबाद जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह से आहत होकर 36 वर्षीय युवक ने मछली मारने की जहरीली दवा खा ली, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

औरंगाबाद में पारिवारिक विवाद के चलते जहर खाने से युवक की मौत

36-Year-Old Man Dies After Consuming Poison Due to Family Dispute |

औरंगाबाद (बिहार)। पारिवारिक विवाद में मछली मारने की दवा खाने से 36 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। मामला हरिहरगंज थाना क्षेत्र के खड़गपुर गांव की है। मृतक की पहचान उस गांव निवासी जगदीश भुइयां के पुत्र विंदेश्वरी भुइयां के रूप में हुई है।

घर में रखी मछली मारने की दवा खाई

जानकारी के अनुसार, कथित तौर पर घर में कहीं गई किसी बात को लेकर आहत हो गया। इसके बाद उसने घर में रखी मछली मारने की दवा खा ली। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत किया घोषित

जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषत कर दिया। सूचना पर सदर अस्पताल पहुंची नगर थाना की पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की और जरूरी कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। ग्रामीणों का कहना है कि विंदेश्वरी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विंदेश्वरी भुइयां अपने पीछे चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पिता की मौत के बाद चारों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों को अब बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है। पुलिस पदाधिकारी के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ेंः बिहार: मोहिउद्दीन नगर अवैध हथियार मामले में पूर्व विधायक प्रत्याशी गिरफ्तार

Related to this topic: