राजनांदगांव जिले में खनिज विभाग की टीम ने रेत और चूना पत्थर गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 4 हाईवा वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर की गई।
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव जिले में खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खनिज विभाग की टीम ने रेत और चूना पत्थर गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 4 हाईवा वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर की गई।
राजनांदगांव और डोंगरगांव में अचानक हुई छापेमारी
खनिज विभाग की टीम ने राजनांदगांव तहसील के भर्रेगांव, खुटेरी, सुरगी, इंदामारा, भानपुरी और मोहारा सहित डोंगरगांव तहसील के खुज्जी, मटिया, बगदई, परना और खुर्सीपार क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हाईवा क्रमांक सीजी 08 एडब्ल्यू 2701 में अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर वाहन को जब्त कर थाना सुरगी के सुपुर्द किया गया। वहीं हाईवा क्रमांक सीजी 24 यू 8885 में चूना पत्थर गिट्टी का अवैध परिवहन पाए जाने पर वाहन को जब्त कर थाना डोंगरगांव को सौंपा गया।

थानों को सौंपे गए वाहन, कानूनी कार्रवाई शुरू
इसके अलावा हाईवा क्रमांक सीजी 05 एपी 3581 और सीजी 08 बीए 4631 में अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर दोनों वाहनों को जब्त कर थाना तुमड़ीबोड़ के सुपुर्द किया गया है। खनिज विभाग के अनुसार सभी मामलों में खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार निगरानी और गश्त जारी है।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में अवैध विदेशी नागरिकों के लिए बनेंगे 'होल्डिंग सेंटर', जल्द डिपोर्ट करने की तैयारी