प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की
  • जम्मू-कश्मीर में फिर दिखे संदिग्ध ड्रोन, पुंछ और सांबा इलाके में हाई अलर्ट, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, राजौरी में 3.5 किलो IED बरामद
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पंजाब और राजस्थान दौरा, डॉ. बी. आर. आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी
  • I-PAC रेड के दौरान ED अफसरों के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आज कोलकाता में BJP का हल्लाबोल, सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई में BJP के 50 से ज्यादा विधायक सेक्रेटेरिएट के पास सुबह 10 बजे से देंगे धरना
  • महाराष्ट्र में BMC सहित 29 नगर निकाय चुनाव का आज आएगा रिजल्ट, सुबह 10 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती, करीब 16 हजार उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान

मुंबई के भांडुप में BEST बस ने राहगीरों को कुचला

मुंबई के भांडुप में BEST बस ने राहगीरों को कुचला, 4 की मौत व 9 घायल

मुंबई के भांडुप पश्चिम इलाके में सोमवार देर रात एक बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) बस ने राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और 9 अन्य घायल हो गए है।

मुंबई के भांडुप में best बस ने राहगीरों को कुचला 4 की मौत व 9 घायल

मुंबई के भांडुप में BEST बस ने राहगीरों को कुचला, 4 की मौत, 9 घायल |

मुंबई। मुंबई के भांडुप पश्चिम इलाके में सोमवार देर रात एक बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) बस ने राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और 9 अन्य घायल हो गए है। 

मुंबई पुलिस बताया कि यह हादसा भांडुप पश्चिम रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। मुंबई के डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चार लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतकों में चार में से तीन महिलाएं और एक पुरुष है। वहीं, 9 घायलों में आठ पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

जांच के लिए हिरासत में लिया गया BEST बस का चालक

हादसे की जांच के लिए BEST बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने कि हादसे में शामिल BEST बस की जांच की जाएगी ताकि किसी तरह की यांत्रिक या तकनीकी खराबी का पता लगाया जा सके। पूरी जांच के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/police-seized-15-kgs-of-deer-meat-accused-handed-to-forest-department/103096

हैदराबाद पुलिस ने 15 किलो हिरण का मांस किया जब्त, आरोपी को वन विभाग को सौंपा

Related to this topic: