प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुणे में मानवता शर्मसार

पुणे में 65 वर्षीय व्यक्ति ने 4 साल की मासूम से की दरिंदगी, फिर उतारा मौत के घाट

पुणे जिले की भोर तहसील से एक 65 वर्षीय व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर चार वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने का मामला समाने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुणे में 65 वर्षीय व्यक्ति ने 4 साल की मासूम से की दरिंदगी फिर उतारा मौत के घाट

4-Year-Old Sexually Assaulted and Murdered by 65-Year-Old Man in Pune |

पुणे (महाराष्ट्र)। पुणे जिले की भोर तहसील से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार को एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर चार वर्षीय बच्ची का पहले यौन उत्पीड़न किया और फिर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने बच्ची को लालच देकर बनाया शिकार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने बच्ची को खाने का लालच देकर बहलाकर एक शेड में ले गया। यहां उसने उसका यौन उत्पीड़न किया और फिर पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी। बच्ची के लापता होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान सीसीटीवी फुटेज देखने पर मामले का खुलासा हुआ। फुटेज में आरोपी बच्ची के साथ नजर आया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा

इस घाटना से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने बीती रात पुलिस चौकी और हाईवे पर इकट्ठा होकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। मामले की सूचना मिलते ही पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीपसिंह गिल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और मामले को तेजी से आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी के खिलाफ POSCO और BNS की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/4-dead-12-missing-after-cruise-capsizes-in-bargi-dam/181366

बरगी बांध में तेज आंधी से पलटा क्रूज बोट, 4 की मौत और कई लापता

Related to this topic: