प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एक ही परिवार के तीन लोगों ने खरीदा मकान

थाटीपुर में मकान बेचने के नाम पर ₹40 लाख की ठगी, तीन बार बेची एक ही प्रॉपर्टी

शहर के थाटीपुर इलाके में जालसाजी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दिल्ली के दो लोगों ने एक ही मकान को बेचने के बहाने तीन अलग-अलग पक्षों से कुल ₹40 लाख हड़प लिए।

थाटीपुर में मकान बेचने के नाम पर ₹40 लाख की ठगी तीन बार बेची एक ही प्रॉपर्टी

₹40 Lakh Property Fraud in Thatipur, Same House Sold Thrice |

ग्वालियर। शहर के थाटीपुर इलाके में जालसाजी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दिल्ली के दो लोगों ने एक ही मकान को बेचने के बहाने तीन अलग-अलग पक्षों से कुल ₹40 लाख हड़प लिए। इस धोखाधड़ी में एक महिला भी शामिल बताई जा रही है।

ऐसे लगाई चपत

आरोपियों ने रामकृष्ण आश्रम रोड, थाटीपुर स्थित 'शुक्ला भवन' नामक मकान का सौदा करने के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाया। इसके बाद आरोपी पहले खरीदार के साथ मकान का एग्रीमेंट (इकरारनामा) करते थे और एडवांस के तौर पर मोटी रकम वसूल लेते थे। इसके बाद जब भी कोई खरीदार एग्रीमेंट के बाद मकान की रजिस्ट्री कराने की बात करता, तो आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर मामले को टालते रहते थे।

2024 से चल रहा है मामाला

खबर के अनुसार, यह सिलसिला साल 2024 से चल रहा है। एक प्रॉपर्टी डीलर ने 2024 में मकान का एग्रीमेंट कराया था, वह भी इस ठगी का शिकार हुआ है। आरोपियों ने एक ही संपत्ति को बार-बार दिखाकर अलग-अलग लोगों से पैसे ऐंठे। प्रॉपर्टी खरीदते समय हमेशा ओरिजिनल दस्तावेजों की जांच तहसील कार्यालय (Registrar Office) में जाकर जरूर करें ताकि यह पता चल सके कि संपत्ति पर पहले से कोई एग्रीमेंट या विवाद तो नहीं है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/high-court-slams-civic-body-over-delays-and-traffic-chaos/145934

इंदौर BRTS: हाईकोर्ट की नगर निगम को कड़ी फटकार, कहा- जनता जाम झेल रही और आप सुस्त क्यों?

Related to this topic: